अयोध्या, कोतवाली नगर क्षेत्र के ठठरैय्या मोहल्ले में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर की पुलिस ने बैग की जांच। जांच के दौरान बैग में मिले कपड़े और कुछ पूजा पाठ का समान मिला।
पुलिस के मुताबिक पास के ही एक व्यक्ति ने भूलवश बैग छोड़ गया था। जाँच के बाद पुलिस ने बैग को स्वामी को सौप दिया।
जांच के दौरान कोतवाली नगर पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील यादव और राधेश्याम रहे मौजूद।



