अयोध्या, एआरटीओ ने प्रदेश सरकार के आदेश के अनुपालन में आज अयोध्या जनपद में ई-रिक्शा तथा ऑटो के अवैध संचालन का अभियान उदया चौराहा व रूदौली क्षेत्र में चलाया गया।
अभियान के तहत 23 वाहनों को निरुद्ध करते हुए 29 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। अभियान में एआरटीओ डॉक्टर आरपी सिंह तथा यात्रीकर अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।
ई-रिक्शा तथा ऑटो के अवैध संचालन के विरुद्ध 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक 141 ई-रिक्शा सीज किए गए तथा 158 ई-रिक्शा का चालान किया गया है, जिसमें 11 ई-रिक्शा बिना पंजीयन के हैं। 


