Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूरन और मार्श ने LSG को KKR पर दिलाई चार रन से दिलाई रोमांचक जीत

admin by admin
April 8, 2025
in खेल, देश
0

कोलकाता, मिचेल मार्श के पांच मैचों में चौथे अर्धशतक और निकोलस पूरन के 36 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मंगलवार को आईपीएल के रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को चार रन से हरा दिया।

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर तीन विकेट पर 238 रन बनाये । जवाब में कप्तान अजिंक्य रहाणे के 35 गेंद में 61 रन की मदद से एक समय जीत की ओर बढती दिख रही मेजबान टीम सात विकेट पर 234 रन ही बना सकी।

इस जीत के बाद लखनऊ छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि केकेआर चार अंक लेकर छठे स्थान पर बनी हुई है।

इससे पहले करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में लखनऊ के सलामी बल्लेबाजों एडेन माक्ररम और मार्श ने 62 गेंद में 99 रन की सलामी साझेदारी की। माक्ररम ने 28 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाये।

वहीं मार्श ने 48 गेंद में 81 रन बनाये जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे । पूरन ने 36 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों के साथ 87 रन की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ को आईपीएल में उसके दूसरे सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया।

त्रिनिदाद के इस खब्बू बल्लेबाज ने हर्षित राणा को 17वें ओवर में दो गगनभेदी छक्के जड़े और इस पारी के दम पर आरेंज कैप की दौड़ में मार्श को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए ।

दस ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 95 रन था । इसके बाद अगले दस ओवर में 143 रन बने । माक्ररम ने मोईन अली की जगह खेल रहे स्पेंसर जॉनसन के दूसरे ओवर में 18 रन निकाले । उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ा । चार ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 38 रन था।

केकेआर के लिये वैभव अरोड़ा ने पहले दो ओवर में सिर्फ आठ रन दिये लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला।

पांचवें ओवर में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वरूण चक्रवर्ती को गेंद सौंपी जिन्होंने पहले तीन ओवर में सिर्फ 16 रन दिये लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

राणा ने आखिरकार 11वें ओवर में आफ कटर पर माक्ररम को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा । केकेआर को इससे भी राहत नहीं मिली क्योंकि पूरन आक्रामक तेवर लेकर ही उतरे थे । उन्होंने अपना तीसरा आईपीएल अर्धशतक सिर्फ 21 गेंदों में पूरा किया।

मार्श और पूरन ने दूसरे विकेट के लिये सिर्फ 30 गेंद में 71 रन जोड़े । पूरन ने वरूण को 14वें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया । बीच के ओवरों में 11वें से 15वें ओवर के बीच लखनऊ ने 75 रन बनाये । केकेआर के गेंदबाजों को पिच से कोई सहायता नहीं मिली।

वरूण ने चार ओवरों में 47 रन देकर एक विकेट लिया जबकि जॉनसन ने तीन ओवर में 46 रन दे डाले । सुनील नारायण ने भी तीन ओवर में 33 रन दे दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिली।

अरोड़ा ने चार ओवर में 35 रन दिये । आंद्रे रसेल को 16वें ओवर में गेंद सौंपी गई जबकि वह आम तौर पर साझेदारियां तोड़ने में माहिर हैं । उस समय तक लखनऊ ने 170 रन बना लिये थे और 200 के पार आसानी से पहुंच गई।

जवाब में रहाणे ने लखनऊ के तीनों तेज गेंदबाजों आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान की धुनाई करते हुए केकेआर को 2017 के बाद पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर एक विकेट पर 90 रन तक पहुंचाया।

रहाणे को शार्दुल ने वाइड गेंद पर ललचाया । एक ओवर में पांच वाइड गेंद खेलने के बाद झल्लाये रहाणे ने वाइड गेंद पर कवर में पूरन को कैच थमा दिया । लखनऊ के गेंदबाजों ने 20 वाइड गेंदें डाली।

केकेआर ने 13 ओवरों में तीन विकेट पर 162 रन बना लिये थे और रनरेट 12 . 46 चल रहा था ।अब उसे 42 गेंद में 77 रन की जरूरत थी लेकिन रहाणे का विकेट गिरने के बाद 15 रन के भीतर चार विकेट गिर गए और स्कोर छह विकेट पर 177 रन हो गया।

रवि बिश्नोई ने अगले ओवर में रमनदीप सिंह को आउट किया जिन्हें हैरान करने वाले फैसले के तहत फॉर्म में चल रहे अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह से ऊपर भेजा गया था । रघुवंशी भी टिक नहीं सके और आवेश के यॉर्कर पर आउट हुए । रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में उन्होंने विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच थमाया।

लखनऊ के गेंदबाजों ने 18वें और 19वें ओवर में मिलाकर 38 रन दे डाले लेकिन बिश्नोई ने आखिरी ओवर में 24 रन देने के बावजूद केकेआर को लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया।

Tags: चार रन से दिलाई रोमांचक जीत
Previous Post

अमेठी में पड़ोसियों के हमले से घायल युवक की मौत, पिता की हालत गंभीर

Next Post

Ayodhya: भाजपा कार्यालय में चित्र प्रर्दशनी में दिखी भाजपा के राजनैतिक यात्रा की जीवंत झलक, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया उद्घाटन

Related Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी
देश

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

July 30, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

July 30, 2026
कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत
अंतराष्ट्रीय

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

July 30, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Next Post

Ayodhya: भाजपा कार्यालय में चित्र प्रर्दशनी में दिखी भाजपा के राजनैतिक यात्रा की जीवंत झलक, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया उद्घाटन

Recent Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group