Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

KKR vs LSG : आज लखनऊ से भिड़ेगी कोलकाता की टीम, नरेन और राठी होंगे आमने-सामने

admin by admin
April 8, 2025
in खेल, देश
0

कोलकाता, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाइंट्स इंडियन प्रीमियर लीग के दोपहर के मैच में मंगलवार को जब यहां आमने-आमने होंगे तो यह सुनील नरेन और उनकी तरह गेंदबाजी करने वाले तथा उनके सबसे बड़े प्रशंसक में से एक दिग्वेश राठी के बीच का मुकाबला भी होगा।

दोनों टीम के अब तक दो-दो जीत से चार-चार अंक हैं। केकेआर के लिए मौजूदा सत्र अब तक मिश्रित परिणाम वाला रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हार के बाद केकेआर ने अपने पिछले मैच में शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद पर आसान जीत दर्ज की और इस दौरान उसके मध्य क्रम ने भी उपयोगी योगदान दिया जो पिछले कुछ मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहा था।

टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने अंतत: अच्छा प्रदर्शन किया जबकि रिंकू सिंह और अनुभवी अजिंक्य रहाणे ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवा अंगकृष रघुवंशी ने भी प्रभावित किया।

नाइट राइडर्स के लिए हालांकि सलामी जोड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। क्विंटन डिकॉक और सुनील नारायण पिछले सत्र में फिल सॉल्ट की तरह टीम को आक्रामक शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं। मौजूदा सत्र में इस जोड़ी की सर्वोच्च साझेदारी 44 रन की रही है जबकि अन्य मुकाबलों में सलामी बल्लेबाजों ने चार, एक और 14 रन की साझेदारी की।

केकेआर को पता है कि नारायण की अहमियत सिर्फ रन बनाने तक ही सीमित नहीं है। नारायण और राठी के विपरीत खेमे में होने के कारण यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन दूसरे पर भारी पड़ता है।

दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन से ध्यान खींचने वाले राठी अब उस खिलाड़ी के खिलाफ खेलेंगे जिसने उनके क्रिकेट के सपने को आकार दिया।

इमरान ताहिर जैसा हेयरस्टाइल, नारायण जैसा गेंदबाजी एक्शन और केसरिक विलियम्स जैसा जश्न मनाने का तरीका, राठी अपने स्टाइल और कौशल से आईपीएल 2025 की सबसे आकर्षक कहानियों में से एक बन गए हैं।

शुक्रवार की रात को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इकाना में जब सुपरजाइंट्स के अन्य गेंदबाजों से 10 से अधिक रन प्रति ओवर की दर से रन दिए तो वहीं राठी ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्होंने अब तक चार मैच में 7.62 के प्रभावशाली इकोनॉमी रेट से छह विकेट चटकाए हैं और केवल एक बार मैच में आठ रन प्रति ओवर से अधिक की दर से रन दिए हैं।

राठी की गेंदबाजी असाधारण रही है लेकिन मैदान पर उनके जश्न मनाने के तरीके ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन पर पहले ही दो बार जुर्माना लगाया जा चुका है – एक बार पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य के साथ शारीरिक संपर्क के लिए और फिर मुंबई के खिलाफ जश्न मनाने के लिए।

राठी के नाम पर अब तीन डिमेरिट अंक हैं और अगर उन्हें एक और डिमेरिट अंक मिलता है तो उन पर एक मैच का प्रतिबंध लग जाएगा।

लखनऊ की टीम इस मुकाबले में मुंबई के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर 12 रन की जीत के बाद बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

मिचेल मार्श शीर्ष क्रम पर प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि एडेन मारक्रम ने सत्र की धीमी शुरुआत के बाद मुंबई के खिलाफ अर्धशतक के साथ फॉर्म में वापसी की है।

हालांकि आईपीएल में अब तक खराब प्रदर्शन के कारण ऋषभ पंत को प्रशंसकों और विशेषज्ञों से आलोचना का सामना करना पड़ा है। रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए सुपर जाइंट्स के कप्तान पर दबाव बढ़ता जा रहा है, विशेषकर टीम के मालिक संजीव गोयनका के साथ जो खेल में अपनी भावुक भागीदारी के लिए जाने जाते हैं।

पिछले सत्र में लोकेश राहुल के साथ ‘बहस’ के बाद, यह देखना बाकी है कि अगर पंत का खराब फॉर्म जारी रहता है तो गोयनका का धैर्य कब तक बरकरार रहता है।

टीम इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक, सुनील नाराण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसोदिया, मोईन अली, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज और चेतन सकारिया।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आकाश दीप, आकाश सिंह, आवेश खान, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, युवराज चौधरी, राजवर्धन हांगरगेकर, हिम्मत सिंह, शमर जोसेफ, आर्यन जुयाल, अर्शिन कुलकर्णी, एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, डेविड मिलर, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, शारदुल ठाकुर और मयंक यादव।

मैच शुरू: दोपहर 3.30 बजे से।

Tags: नरेन और राठी होंगे आमने-सामने
Previous Post

बरेली में शोभायात्रा में शामिल बुलडोजर को पुलिस ने रोका, भाजपा नेता और प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस

Next Post

PBSK vs CSK : आज सुपरकिंग्स को मिलेगी पंजाब से कड़ी चुनौती, धोनी की मौजूदगी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

PBSK vs CSK : आज सुपरकिंग्स को मिलेगी पंजाब से कड़ी चुनौती, धोनी की मौजूदगी

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group