अयोध्या, जनपद के सभी 2381 आंगनबाडी केन्द्रों में बासंतिक नवरात्रि के अष्टमी व नवमी में 5 व 6 अप्रैल को कन्या पूजन का आयोजन कराने हेतु सभी से जिला कार्यक्रम अधिकारी अयोध्या द्वारा अनुरोध किया गया है।
जनपद में विगत 03 वर्षों से प्रति नवरात्रि अष्टमी व नवमी को आंगनबाडी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा तथा अन्य कार्यालय कर्मियों जैसे कि मुख्यसेविका व बाल विकास -परियोजना अधिकारी द्वारा भी 02-02 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया/कराया जाता है।
गत वर्ष शारदीय नवरात्रि में लगभग 1800 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 22000 बालिकाओं को पूड़ी मिठाई व फल के साथ चुनरी देकर उनका पूजन किया गया था। इसी कार्य को पुनः वासंतिक नवरात्रि में भी कराया जा रहा है।
यह सभी कार्य सम्बन्धित मुख्यसेविका, बाल विकास परियोजना अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा निजी व्यय पर कराये जाते है।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कन्या जन्म का सम्मान, कन्याओं / बालिकाओं को सम्मान दिलाना व लैगिक समानता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है, जो नवरात्रि में देवी आराधना व शक्ति आराधना का संदेश भी है।


