अयोध्या, सुभाष नगर स्थित शुभम हाट पर केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक में निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित होने पर केंद्रीय समिति ने राजेश कुमार गौड़ हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।
केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आगे कहा कि राजेश कुमार गौड़ ने एक साधारण कार्यकर्ता से अपनी यात्रा प्रारंभ करके सभासद, पार्षद होते हुए उपसभापति तक के मार्ग को प्रशस्त किया है, उनके निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित होने पर केंद्रीय समिति उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करती है।
वहीं केंद्रीय समिति के वरिष्ठ नेता केशव बिगुलर ने अपने संबोधन में कहा की राजेश कुमार गौड़ एक जुझारू व परिश्रमी कार्यकर्ता के रूप में पूरे जनपद में विख्यात हैं और उनके इसी परिश्रम का परिणाम है कि आज राजेश कुमार गौड़ नगर निगम के उपसभापति निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं, हम इनके उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए, इनका हार्दिक अभिनंदन व स्वागत करते हैं।
बैठक का सफल संचालन करते हुए केंद्रीय समिति के संयोजक गगन जायसवाल ने राजेश कुमार गौड़ के संघर्ष के पलों को याद करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया।
वहीं बैठक में केंद्रीय समिति के सुप्रीत कपूर, अतुल सिंह, डॉ. अखिलेश वैश्य, पवन निषाद, अखिलेश पाठक, विवेक साहू, आलोक शंकर, बजरंगी साहू ने भी अपने-अपने शब्दों के माध्यम से विचार व्यक्त किया करते हुए उपसभापति का स्वागत किया।
बैठक में प्रमुख रूप से अमित कनौजिया, अवधेश अग्रहरी, अमित तिवारी, रोहित अग्रवाल, अंकुश गुप्ता, रंजीत शर्मा, दीपक गौतम, राजेश श्रीवास्तव, मुरलीधर बत्रा, तरुण कुमार गुप्ता, अंजनी पांडे , बासू गुप्ता एवं राधेश्याम यादव सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।








