Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत पर हंगामा; थाना प्रभारी तरवां, 1 उप-निरीक्षक व 1 आरक्षी को किया गया निलम्बित

admin by admin
March 31, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

आजमगढ़ जिले में तरवा पुलिस थाना अंतर्गत छेड़खानी के आरोप में थाने में बंद एक दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना पर सोमवार को थाना परिसर में आक्रोशित परिजनों ने पुलिस वाहन तोड़ डाला। चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ पर नियंत्रण पाया।

दलित युवक की इस मौत के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। पर्याप्त संख्या में कई थानों की पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जांच के बाद प्रथम दृष्टिया पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है, वहीं नाराज मृतक के परिजनों और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने पुलिस पर पिटाई करके हत्या करने का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने इस मामले में जांच के बाद थाना प्रभारी, एक उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पूरी घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के अनुसार तरवा थाना क्षेत्र के उमरी पट्टी निवासी सनी कुमार पुत्र हरिकांत के खिलाफ एक किशोरी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने तरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र में परिजनों ने आरोप लगाया कि 28 मार्च को दोपहर में किशोरी रास्ते से गुजर रही थी, तभी सनी कुमार ने मोबाइल पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाए और गलत इशारे किए। इससे परेशान होकर किशोरी ने थाने में शिकायत की थी।

पुलिस ने इस मामले में सनी कुमार को रविवार को हिरासत में लिया था। लेकिन देर रात सनी ने थाने के स्नानघर में कथित तौर पर पायजामे के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

काफी देर बाद जब गार्ड ने स्नानघर की खिड़की खोली और सनी का शव फंदे से लटका पाया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलने पर परिजन और गांव वाले थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा का दावा है कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। घटना के हर पहलू की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं हैं।

Tags: 1 उप-निरीक्षक व 1 आरक्षी को किया गया निलम्बितथाना प्रभारी तरवांदलित युवक की मौत पर हंगामा
Previous Post

पंजाब के होशियारपुर में थाना प्रभारी एवं सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार

Next Post

सहारनपुर: ईद की नमाज के बाद युवकों ने लहराया फलस्तीनी झंडा, वीडियो वायरल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

सहारनपुर: ईद की नमाज के बाद युवकों ने लहराया फलस्तीनी झंडा, वीडियो वायरल

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group