Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र में ईद के पर्व पर मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गयी नमाज, मागी अमन-चैन की दुआ

admin by admin
March 31, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रदेश में सोमवार को पारंपरिक उल्‍लास के साथ ईद-उल-फ़ितर का पर्व मनाया गया। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की इमामत में नमाज़ अदा की और अमन एवं शान्ति के लिए विशेष दुआएं की।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी लखनऊ के अलावा संभल, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी, रामपुर, अमेठी, हरदोई अलीगढ़, झांसी, गोंडा समेत प्रदेश के सभी जिलों की मस्जिदों और ईदगाहों में सोमवार को भारी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गयी।

लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में यहां नमाजियों को मरकजी चांद कमेटी के मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने नमाज पढ़ाई। यहां की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे।

ऐशबाग़ ईदगाह में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहुंचकर सबको ईद की मुबारकबाद दी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मंत्री दानिश आजाद भी ईदगाह में पहुंचे।

इसके अलावा राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा भी ईदगाह पहुंचे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी ईदगाह पहुंचकर बधाई और शुभकामना दी। एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही लोगों ने अमन चैन की दुआ की।

उधर, संभल की शाही ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क, जिला अधिकारी राजेंद्र पेसीया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई सहित तमाम अधिकारी ओर पुलिस बल तैनात थे।

डीएम राजेंद्र पेसीया ने पत्रकारों से कहा कि संभल की ईदगाह पर लगभग पचास हजार लोग आए और उन्होंने नमाज़ अदा की।

वाराणसी जिले की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज शांति पूर्ण ढंग से अदा की गयी। ईद के अवसर पर शहर के ज्ञानवापी और नदेसर मस्जिद पर नमाज अदा की गयी। जिले में सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस के कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। कहीं भी नमाजियों ने सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी, सभी ने मस्जिद के अंदर नमाज अदा की।

काशी जोन के पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि ईद की नमाज शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गयी।

बंसवाल ने बताया कि इस मौके पर शहर और देहात की सभी मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी गयी।

गोंडा में भी ईद का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में आज सुबह शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुल्क के अमन-चैन की दुआ मांगी। सम्पूर्ण जिले में प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित ईदगाह में हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा की। वह स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई।

अलीगढ़ में पर्व के दौरान माहौल सामान्य था, लेकिन कुछ नमाजी वैश्विक स्तर पर मुसलमानों के साथ एकजुटता दिखाने और संसद में लंबित प्रस्तावित वक्फ विधेयक के विरोध में काली पट्टी बांधे देखे गए।

हरदोई में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर ईदगाह समेत नगर की प्रमुख विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी और देश में अमन और शांति एवं कौम की तरक्की के लिए दुआएं मांगी।

अमेठी जिले में आज कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईदगाह जायस, जामा मस्जिद अमेठी सहित 213 प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जिले में ईद की नमाज शांति पूर्ण संपन्न हो गयी पूरे जिले में इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

झांसी शहर के ईदगाह सहित विभिन्न इलाकों में दो दर्जन से अधिक प्रमुख मस्जिदों पर ईद की नमाज में मुल्क की तरक्की एवं आपसी भाईचारे के साथ अमन चैन की दुआ मांगी गयी। इस दौरान मस्जिद परिसरों में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

रामपुर में ईद उल फितर की नमाज़ अमन शांति के साथ अदा की गई। ईदगाह में नमाज़ का समय सवेरे 7.30 बजे था। क़ाज़ी शहर सय्यद खुशनूद मियां साहब ने ठीक 7.35 पर नमाज़ शुरू कर दी।

Tags: अदा की गयी नमाज
Previous Post

बलिया: लाज में दम्पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Next Post

बलिया में अवैध रूप से हथियार बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
Next Post

बलिया में अवैध रूप से हथियार बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group