Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में महिला ने मेरठ हत्याकांड की तरह पति को जान से मारने की दी धमकी

admin by admin
March 31, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले में एक महिला ने मेरठ में हुई जघन्य हत्या की तरह अपने कनिष्ठ अभियंता (जेई) पति के टुकड़े करके ड्रम में भरने की कथित तौर पर धमकी दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मूलरूप से झांसी के रहने वाले और वर्तमान में गोंडा में जल निगम में कार्यरत जेई धर्मेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी पत्नी माया मौर्या और उसके प्रेमी नीरज मौर्या पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

धर्मेंद्र के मुताबिक 2016 में उसने बस्ती जिले की रहने वाली माया से प्रेम विवाह किया था और 2022 में उसने माया के नाम से जमीन खरीदकर मकान निर्माण का ठेका पत्नी के रिश्तेदार नीरज मौर्या को दे दिया। इस दौरान माया और नीरज के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। कोविड-19 महामारी के दौरान नीरज की पत्नी की मौत के बाद दोनों के रिश्ते और गहरे हो गए।

धर्मेंद्र का दावा है कि सात जुलाई 2024 को उसने माया और नीरज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और कहा कि विरोध करने पर उससे मारपीट की गई तथा माया घर छोड़कर चली गई।

बाद में 25 अगस्त 2024 को माया नीरज के साथ घर लौटी और जबरन ताला तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद वह 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गई। इस पर धर्मेंद्र ने एक सितंबर 2024 को तहरीर दी।

पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र का कहना है कि इसी साल 29 मार्च को माया ने धर्मेंद्र की मां को जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर उसने अपने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर दोनों (मां-बेटे) से मारपीट की।

पुलिस ने धर्मेंद्र की तहरीर के हवाले से बताया, ‘‘इस दौरान माया ने कहा कि ज्यादा बोलोगे तो मेरठ हत्याकांड की तरह तुम्हें भी काटकर ड्रम में भरवा दूंगी।

मेरठ में मार्च की शुरुआत में सामने आई एक सनसनीखेज घटना में मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके एक ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से सील कर दिया था। इस मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

इस बीच, धर्मेंद्र की पत्नी माया ने दावा किया कि उसका पति उस पर झूठे आरोप लगा रहा है। दरअसल धर्मेंद्र उसे परेशान कर रहा है और उसे चार बार गर्भपात के लिए मजबूर कर चुका है।

माया ने थाने में दी अपनी शिकायत में कहा कि जुलाई 2024 में धर्मेंद्र ने उससे मारपीट की थी, जिसके बाद उसने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद धर्मेंद्र ने तलाक का वाद दायर कर दिया और उसे घर से निकाल दिया।

कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने रविवार को बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ मामले अदालत में हैं। पुलिस ने हालिया घटना की जांच शुरू कर दी है।

Tags: पति को जान से मारने की दी धमकी
Previous Post

TDS limit on rent: 1 अप्रैल से मकान मालिकों को मिलेगा फायदा, किराये पर टीडीएस की वार्षिक सीमा बढ़ी

Next Post

बलिया: लाज में दम्पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

बलिया: लाज में दम्पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group