Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, थाईलैंड और म्यांमा में बांग्लादेश में 7.3 तीव्रता का भीषण भूकंप, बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार के बीच ढही

admin by admin
March 28, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

बैंकॉक, (एपी) दक्षिण पूर्व एशिया में शुक्रवार को दो भीषण भूकंप आए जिससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और पड़ोसी म्यांमा में इमारतें हिल गईं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

शुरुआती खबरों के अनुसार, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर को यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमा में था।

https://publicnews360.in/wp-content/uploads/2025/03/bhuk.mp4

इसके 12 मिनट बाद 6.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। बैंकॉक में ऊंची इमारतों की छतों पर बने ‘स्वीमिंग पूल’ का पानी भूकंप के कारण बाहर आ गया तथा कई इमारतों से मलबा गिरने लगा।

बैंकॉक में भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार के बीच ढहती नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं।

पुलिस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वे बैंकॉक के ‘चटुचक मार्केट’ के पास स्थित घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं तथा उन्हें अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि इमारत ढहने के समय कितने श्रमिक वहां मौजूद थे।

भूकंप में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा ने भूकंप के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र की आबादी 170 लाख से अधिक है जिनमें से कई लोग ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे और घनी आबादी वाले मध्य बैंकॉक की ऊंची इमारतों एवं होटल से लोगों को बाहर निकाला गया।

इस भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमा में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में है। म्यांमा की राजधानी नेपीता में भूकंप से धार्मिक स्थलों और मकानों को नुकसान पहुंचा है।

ढाका और चटगांव सहित बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बांग्लादेश सीमा के पास म्यांमा के मांडले में था।

ढाका से भूकंप के केंद्र की दूरी 597 किलोमीटर है। समाचार वेबसाइट ‘प्रथम अलो’ ने मौसम विभाग के भूकंप अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी मोहम्मद रुबायत कबीर के हवाले से बताया कि 7.3 तीव्रता वाले भूकंप को बड़ी भूकंपीय घटना के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

इस बीच, अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमा के सागाइंग से 16 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

Tags: थाईलैंड और म्यांमा में बांग्लादेश में 7.3 तीव्रता का भीषण भूकंप
Previous Post

यूपी पुलिस विभाग में जल्द होगी 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

Next Post

बलिया में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म; धर्म परिवर्तन करा शादी के लिए दबाव बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
Next Post

बलिया में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म; धर्म परिवर्तन करा शादी के लिए दबाव बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group