अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित अयोध्या के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।

अधिकारियों द्वारामुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क व राजसदन सहित अन्य स्थलों का अवलोकन करते हुए सुरक्षा एवं अन्य प्रबन्धों में तैनात मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों को आज सायं तक अंतिम रूप देने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, सीओ अयोध्या सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


