Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुलिस की ‘बदसुलूकी’ के विरोध में आज प्रदर्शन करेंगे वकील

admin by admin
March 18, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अवध बार एसोसिएशन (ओबीए), जिला न्यायालय के सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) और लखनऊ बार एसोसिएशन (एलबीए) के वकीलों ने मंगलवार को सभी अदालतों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का फैसला किया।

विभूतिखंड थाने में 14 मार्च को वकीलों के साथ कथित बदसुलूकी, मारपीट और अधिवक्ताओं के खिलाफ झूठे आरोपों में मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध में यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सभी अधिवक्ता संगठनों की आपात बैठक हुई, जिसमें घटना की कड़ी निंदा की गई और अदालती कार्यवाही से विरत रहने का फैसला लिया गया।

ओबीए अध्यक्ष आरडी शाही और महासचिव मनोज द्विवेदी की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय में हुई बैठक में वकीलों ने अधिवक्ता सौरभ वर्मा और अन्य के साथ कथित बदसुलूकी के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग भी दोहराई।

इसी तरह सीबीए और एलबीए ने जिला न्यायालय में संयुक्त बैठक कर घटना की निंदा की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तीनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मंगलवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

इस बीच, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल लागू करने और थानों में वकीलों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Tags: पुलिस की ‘बदसुलूकी’ के विरोध में आज प्रदर्शन करेंगे वकील
Previous Post

अमेठी में कंटेनर ट्रक और मालगाड़ी की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल, रेल परिचालन बाधित

Next Post

अखिलेश का दावा: ‘कुंभ में लापता हुए 900 पर्यटकों का अब भी कुछ पता नहीं’

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
Next Post

अखिलेश का दावा: ‘कुंभ में लापता हुए 900 पर्यटकों का अब भी कुछ पता नहीं’

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group