Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सरकारी विज्ञापनों में महिला की तस्वीर; ‘अवैध’ इस्तेमाल को लेकर केंद्र, चार राज्यों को नोटिस

admin by admin
March 17, 2025
in देश
0

मुंबई, बंबई उच्च न्यायालय ने एक महिला की इजाजत के बगैर सरकारी विज्ञापनों में उसकी तस्वीर के अवैध इस्तेमाल को “व्यावसायिक शोषण” बताते हुए केंद्र और चार राज्य सरकारों को नोटिस जारी किए हैं।

न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ ने नम्रता अंकुश कवले की याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र, चार राज्य सरकारों और अमेरिकी कंपनी शटरस्टॉक सहित सभी प्रतिवादियों से मामले में हलफनामा दाखिल करने को कहा।

नम्रता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उसके गांव में रहने वाले जान-पहचान के एक फोटोग्राफर तुकाराम कार्वे ने उसकी तस्वीर ली तथा उसकी सहमति और जानकारी के बिना इसे वेबसाइट ‘शटरस्टॉक डॉट कॉम’ पर अपलोड कर दी।

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा की राज्य सरकारों के अलावा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा कुछ निजी संस्थाओं द्वारा अपनी वेबसाइट, होर्डिंग व विज्ञापनों में अनधिकृत रूप से इस तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उच्च न्यायालय ने 10 मार्च को पारित आदेश में कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दे “मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया युग को देखते हुए काफी गंभीर हैं।” उसने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह याचिकाकर्ता की तस्वीर का व्यावसायिक शोषण है।

उच्च न्यायालय ने चार राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा) की सरकारों और रॉयल्टी-मुक्त ‘स्टॉक फोटो’ (व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए लाइसेंस प्राप्त तस्वीरें) जारी करने वाली वेबसाइट की संचालक कंपनी शटरस्टॉक को नोटिस जारी किए।

अदालत ने कांग्रेस की तेलंगाना इकाई, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और एक निजी संस्था टोटल डेंटल केयर प्राइवेट लिमिटेड को भी नोटिस जारी किए, जिन्होंने याचिकाकर्ता की इजाजत के बगैर उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया था।

उसने सभी प्रतिवादियों को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की।

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि सरकारों और निजी संस्थाओं द्वारा उसकी तस्वीर का इस तरह अवैध इस्तेमाल उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उसने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह प्रतिवादियों को अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट, विज्ञापनों और प्रचार सामग्री में उसकी तस्वीर का इस्तेमाल स्थायी रूप से बंद करने का निर्देश दे।

Tags: सरकारी विज्ञापनों में महिला की तस्वीर
Previous Post

सुलतानपुर में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Next Post

लोकसभा शून्यकाल के दौरान मुद्दा: मनरेगा में रेटिना स्कैन के लिए घूंघट उठाना पड़ेगा, यह हमारी संस्कृति पर हमला

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

लोकसभा शून्यकाल के दौरान मुद्दा: मनरेगा में रेटिना स्कैन के लिए घूंघट उठाना पड़ेगा, यह हमारी संस्कृति पर हमला

Recent Posts

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट तथा जिम संचालक ने सिर में गोली मार कर...

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group