Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ: IIMT विश्वविद्यालय में बिना इजाजत नमाज पढ़ने पर मुकदमा दर्ज

admin by admin
March 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मेरठ जिले में पुलिस ने एक निजी विश्वविद्यालय में बिना इजाजत सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़े जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्र खालिद प्रधान उर्फ खालिद मेवाती की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किए जाने के बाद यह घटना सुर्खियों में आई। वीडियो में छात्र विश्वविद्यालय परिसर में नमाज अदा करते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय हिंदू समूहों ने इस घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को लेकर खालिद प्रधान और तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

गंगा नगर थाने के प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि कार्तिक हिंदू नामक व्यक्ति की शिकायत पर खालिद मेवाती के इंस्टाग्राम पेज खालिद प्रधान 302 के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्थानीय हिंदू समूह बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने और होली के त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर जानबूझकर वीडियो को साझा किए जाने का हवाला देते हुए खालिद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता सुनील शर्मा ने कहा कि आंतरिक जांच में पाया गया है कि प्रशासन की इजाजत के बिना परिसर में नमाज पढ़ने और इसका वीडियो वायरल करने का उद्देश्य विश्वविद्यालय में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना प्रतीत होता है।

शर्मा के मुताबिक, इस मामले में जांच समिति ने मुख्य आरोपी खालिद को उसका पक्ष रखने के लिए बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तीन सुरक्षाकर्मियों को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।

Tags: नमाज पढ़ने पर मुकदमा दर्ज
Previous Post

बसपा नेता मायावती ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Next Post

America : ‘हमास का समर्थन’ करने की वजह से वीजा गंवाने वाली भारतीय छात्रा स्वदेश लौटी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

America : ‘हमास का समर्थन’ करने की वजह से वीजा गंवाने वाली भारतीय छात्रा स्वदेश लौटी

Recent Posts

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by admin
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group