Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ICAR में करीब 35 प्रतिशत पद रिक्त; संसदीय समिति ने खाली पड़े वैज्ञानिक, प्रशासनिक और तकनीकी पदों को तत्काल भरने की सिफारिश

admin by admin
March 13, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के विभिन्न संस्थानों में करीब 35 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हैं और संसद की एक समिति ने इस पर चिंता जताते हुए केंद्रीय कृषि मंत्रालय से इन्हें तत्काल भरने की सिफारिश की है।

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी संसद की स्थायी समिति की 2025-26 की अनुदान संबंधी मांगों पर हाल में निचले सदन में पेश एक रिपोर्ट में खाद्य प्रसंस्करण विभाग के हवाले से बताया गया कि आईसीएआर के संस्थानों में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 23,378 है।

रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रशासनिक श्रेणी के पद क्रमशः 6,586; 7,035 और 9,757 हैं। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘आईसीएआर में रिक्त पदों की कुल संख्या 8,182 है। इनमें से वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रशासनिक श्रेणी के रिक्त पदों की संख्या क्रमशः 1,513; 2,605 और 4,064 हैं।

इसके मुताबिक वैज्ञानिक श्रेणी में 23 प्रतिशत, तकनीकी श्रेणी में 37 प्रतिशत और प्रशासनिक श्रेणी में करीब 41 प्रतिशत पद रिक्त हैं।

विभाग ने समिति को बताया कि आईसीएआर के संस्थानों में वैज्ञानिक श्रेणी के स्वीकृत पद 6,586 हैं जबकि इनमें से वर्तमान में 5,073 पद भरे हुए हैं और 1,513 पद रिक्त हैं। विभाग ने समिति को यह भी बताया कि केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालयों (सीएयू) में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 3,999 है और इनमें रिक्त पदों की कुल संख्या 1,756 है।

समिति ने जब विभाग से इसे बारे में पूछा कि बड़ी संख्या में पदों के रिक्त होने से क्या उसका कामकाज प्रभावित नहीं हो रहा है, तो विभाग की ओर से समिति को बताया गया कि इससे उसके कामकाज और वांछित परिणाम प्रभावित नहीं होते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक विभाग ने समिति से कहा, ‘‘क्योंकि उपलब्ध जनशक्ति के माध्यम से व्यवस्थाएं की जाती हैं और कार्य किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक समिति ने विभाग के इस तर्क से असहमति जताई कि रिक्तियों के कारण उसके कामकाज पर असर नहीं हो रहा है।

समिति ने अपनी सिफारिश में कहा, ‘‘भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों में सुचारू और अधिक सार्थक कामकाज के लिए खाली पड़े वैज्ञानिक, प्रशासनिक और तकनीकी पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।

समिति की ओर से यह पूछे जाने पर कि क्या विभाग को रिक्तियों को भरने में किसी समस्या या चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, तो विभाग का जवाब ‘हां’ में था।

रिपोर्ट के मुताबिक विभाग ने कहा कि आईसीएआर को भर्ती में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अपनी ओर से नियुक्तियां करने में उसे काफी समय लगता है और प्रक्रिया को पूरा करने में पैसे भी लगते हैं। विभाग ने समिति से कहा, ‘‘इसलिए, रिक्तियों को नियमित आधार पर भरा नहीं जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक पहले कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अपनी भर्ती प्रक्रिया से सहायक, एलडीसी, स्टेनो आदि के पद के लिए उम्मीदवार मुहैया कराता था, जिसे अब बंद कर दिया गया है।

विभाग ने समिति से कहा, ‘‘इसलिए, भर्ती की प्रक्रिया आईसीएआर को पूरी करनी पड़ रही है और इसमें समय और पैसे लग जाते हैं जिसकी वजह से प्रक्रिया में देरी हो जाती है।

समिति को बताया गया कि इस समस्या के निवारण के लिए हाल ही में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से संपर्क किया गया है और उससे कहा गया है कि वह एसएससी को आईसीएआर में भर्ती की प्रक्रिया सौंपे।

Tags: प्रशासनिक औरसंसदीय समिति ने खाली पड़े वैज्ञानिक
Previous Post

Tamilnadu में रुपये के प्रतीक चिह्न की जगह तमिल अक्षर को किया शामिल

Next Post

जौनपुर में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने किया आत्मसमर्पण

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
Next Post

जौनपुर में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने किया आत्मसमर्पण

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group