उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB ) ने 60 हजार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। होली से पहले परिणाम जारी कर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है।
भर्ती के लिए 48,17,441 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। परीक्षा की उत्तर कुंजियों में आपत्ति आमत्रंण की गई। विषय विशेषज्ञों से इसकी जांचट कराई गई। इसके बाद 21 नंबर 2024 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के उपरान्त अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाये…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) March 13, 2025


