Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘आइस बाथ’, लेकिन क्या कहता है विज्ञान?, कसरत की थकान से उबरने और स्वास्थ्य के लिए लोकप्रिय

admin by admin
March 13, 2025
in Featured, देश
0

पिछले कुछ साल में ‘आइस बाथ’ का चलन तेजी से बढ़ा है। दुनिया भर में खुद को स्वस्थ रखने वाले और व्यायाम करने वाले लोग इसे अपना रहे हैं, हालांकि पहले केवल एथलीट ही इसका उपयोग करते थे।

‘आइस बाथ’ का मतलब बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों से भरे पानी में नहाना है। इसमें आपको एक निश्चित समय के लिए बहुत ठंडे पानी में रहना पड़ता है। ‘आइस बाथ’ के दौरान तापमान आमतौर पर 10-15 डिग्री सेल्सियस तक होता है, हालांकि कई लोग ऐसे पानी में नहाना पसंद करते हैं, जो सचमुच बर्फीला होता है।

सोशल मीडिया पर ‘आइस बाथ’ लेने वाले कई लोगों के वीडियो उपलब्ध हैं। इन लोगों का मानना है कि ‘आइस बाथ’ कसरत की थकान से उबरने से लेकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है।

कसरत की थकान से उबरने के लिए ‘आइस बाथ’

‘आइस बाथ’ लेने का मुख्य कारण मांसपेशियों में दर्द को कम करना और व्यायाम के बाद थकान से उबरना है। धावक, भारोत्तोलक और फुटबॉल खिलाड़ी सहित एथलीट आमतौर पर ‘आइस बाथ’ का उपयोग करते हैं। इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि ‘आइस बाथ’ लेने से कसरत के बाद होने वाली थकान को दूर किया जा सकता है।

शोध से पता चला है कि गहन व्यायाम के तुरंत बाद ‘आइस बाथ’ लेने से अगले कुछ घंटे और दिनों में मांसपेशियों का दर्द कम हो सकता है। ‘आइस बाथ’ से मांसपेशियों की ताकत, मजबूती और लचीलेपन जैसी चीजों में मदद मिल सकती है।

‘आइस बाथ’ से व्यायाम के बाद होने वाली सूजन, मांसपेशियों की सूजन और मांसपेशियों की क्षति जैसी चीजों में सुधार हो सकता है।

अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें लगातार कई दिन तक तीव्र व्यायाम करना पड़ता है तो आपके लिए ‘आइस बाथ’ एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर आप एक एथलीट हैं तब भी हमेशा ‘आइस बाथ’ नहीं लेना चाहिए।

बार-बार ‘आइस बाथ’ लेने से (अधिकांश व्यायाम के बाद) व्यायाम के दौरान अर्जित शक्ति, सहनशक्ति और ताकत में वृद्धि के साथ मांसपेशियों की वृद्धि भी धीमी हो सकती है।

इसमें हालांकि खास बात यह है कि ‘आइस बाथ’ लेने से ‘एरोबिक फिटनेस’ को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इसका मतलब है कि आप ‘एरोबिक ट्रेनिंग सेशन’ के बाद जितनी बार चाहें उतनी बार ‘आइस बाथ’ ले सकते हैं।

‘आइस बाथ’ और स्वास्थ्य

हाल ही में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘आइस बाथ’ ने लोकप्रियता हासिल की है। समर्थकों का मानना है कि इससे मानसिक स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता में मदद मिलती है।

लेकिन इस क्षेत्र में बहुत कम शोध किया गया है।

हमने हाल ही में सामान्य आबादी (एथलीट को छोड़कर) में ‘आइस बाथ’ और स्वास्थ्य परिणामों पर प्रकाशित सभी शोधों की जांच की।

हमें केवल 11 अध्ययन मिले, जिनमें से कुछ में ‘आइस बाथ’ के बजाय ठंडे पानी से नहाने का प्रयोग किया गया था। सबूतों से पता चला है कि नियमित रूप से ठंडे पानी में नहाने से तनाव में थोड़ी कमी आ सकती है, नींद की गुणवत्ता और जीवन की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हो सकता है तथा लोगों के बीमार होने की आवृत्ति (जैसे सर्दी या फ्लू) में भी कमी आ सकती है।

क्यो कोई जोखिम है?

जनसंख्या स्तर पर ‘आइस बाथ’ के खतरों की जांच करने वाला कोई शोध उपलब्ध नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ संभावित जोखिम हैं।

दुर्लभ मामलों में ऐसा देखा गया है कि ठंडे पानी में नहाने से ‘कोल्ड शॉक’ हो सकता है। इस स्थिति में सांस फूलना, तेजी से सांस लेने की वजह से खून में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में कमी होना, उच्च रक्तचाप और कभी-कभी दिल की धड़कन की गति असामान्य हो सकती है और ऐसे में तुरंत उपचार न मिलने से यह घातक भी हो सकती है।

अगर आप ‘आइस बाथ’ लेना चाहते हैं तो आपकों इन बातों को ध्यान में रखना चाहिेए:

1. बहुत ज्यादा ठंडे पानी में न नहाएं: यदि आप ‘आइस बाथ’ लेना चाहते हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि इस पानी का तापमान केवल 10 से 15 डिग्री सेल्सियस हो।

2. बहुत अधिक देर तक ‘आइस बाथ’ न लें: शोध में ‘आइस बाथ’ लेने की अवधि काफी भिन्न-भिन्न पाई गई है। कुछ अवधि तीन मिनट से भी कम होती है जबकि अन्य अवधि 30 मिनट तक होती है। हालांकि, सबसे आम समयसीमा 10-20 मिनट है जो स्वास्थ्य और व्यायाम के बाद थकान दूर करने के लिए पर्याप्त है। इसलिए आप पहली बार ‘आइस बाथ’ ले रहे हैं तो केवल 10 मिनट तक ही लें और इसे तीन से पांच मिनट में बांट दें।

Tags: लेकिन क्या कहता है विज्ञान?‘आइस बाथ’
Previous Post

यूपी पावर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं को जारी किया परामर्श

Next Post

मानव शर्मा आत्महत्या मामला: ससुर निपेंद्र शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Related Posts

देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
Next Post

मानव शर्मा आत्महत्या मामला: ससुर निपेंद्र शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Recent Posts

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group