Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईकोर्ट ने बिना उचित प्रक्रिया के निजी भूमि अधिग्रहण खिलाफ अधिकारियों को जारी की चेतावनी

admin by admin
March 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कानून में निर्धारित उचित प्रक्रिया के जरिए भूमि का अधिग्रहण किए बगैर निजी भूमि का उपयोग करने के खिलाफ राज्य के अधिकारियों को चेतावनी दी है।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति अनीष कुमार गुप्ता की पीठ ने कहा कि निजी भूमि का कब्जा लेते समय किसी तरह की त्रुटि के मामले में इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

बरेली जनपद की कन्यावती नाम की एक महिला की रिट याचिका स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों को सचेत रहने की जरुरत है कि उन्हें अधिग्रहण की उचित प्रक्रिया अपनाए बगैर नागरिकों की भूमि का उपयोग नहीं करना चाहिए, अन्यथा ऐसे अधिकारियों को निजी तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा और अदालत को उन पर भारी जुर्माना लगाना पड़ेगा जो उनके निजी खाते से वसूला जाएगा।

कन्यावती ने बरेली जनपद में एक भूखंड खरीदा था और भूमि खरीदते समय राजस्व के रिकॉर्ड में भूखंड के दक्षिण में एक चक रोड दर्ज थी। बाद में सड़क चौड़ी की गई और कन्यावती के भूखंड का एक हिस्सा, उसे बगैर मुआवजा दिए ले लिया गया।

सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत सूचना मांगने पर याचिकाकर्ता को बताया गया कि उसकी जमीन के लिए कोई अधिग्रहण प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। मुआवजा के लिए अधिकारियों को कई बार प्रत्यावेदन देने के बावजूद याचिकाकर्ता को कोई मुआवजा नहीं मिला।

इसके बाद, कन्यावती ने उच्च न्यायालय का रुख किया जहां बरेली के जिलाधिकारी को 12 मई, 2016 के सरकारी आदेश के संदर्भ में मुआवजा की पात्रता निर्धारित करने के लिए इस मामले को जिला स्तरीय समिति के पास भेजने के निर्देश के साथ याचिका निस्तारित कर दी गई।

जिला स्तरीय समिति ने यह कहते हुए याचिकाकर्ता के दावे को खारिज कर दिया कि शुरुआत में चक रोड तीन मीटर चौड़ी थी और दोनों तरफ ढाई मीटर अतिरिक्त सड़क उपलब्ध थी। इसलिए सड़क 1.25 मीटर चौड़ी करने से किसी के व्यक्तिगत अधिकार का हनन नहीं हुआ। इसके बाद याचिकाकर्ता ने मौजूदा रिट याचिका दायर की।

अदालत ने कहा कि शुरुआती चक रोड 20 वर्ष पूर्व चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग द्वारा विकसित की गई थी जिसे याचिकाकर्ता की भूमि का कुछ हिस्सा अधिग्रहण कर चौड़ा किया गया।

तहसीलदार की रिपोर्ट देखने के बाद उच्च न्यायालय ने कहा, “एक व्यक्ति की भूमि, उचित मुआवजे का भुगतान किए बगैर अधिग्रहित नहीं की जा सकती। सार्वजनिक उद्देश्य के लिए एक नागरिक की संपत्ति का अधिग्रहण कानून के मुताबिक उचित मुआवजा के भुगतान पर ही किया जा सकता है।”

अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता ने इधर उधर चक्कर लगाया और वह कानून के मुताबित मुआवजा प्राप्त करने की पात्र है।

उच्च न्यायालय ने चार मार्च, 2025 को दिए अपने निर्णय में जिला स्तरीय समिति को याचिकाकर्ता की अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा निर्धारित करने और ब्याज सहित इसका चार सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया।

Tags: खिलाफ अधिकारियों को जारी की चेतावनी
Previous Post

अमेठी में सड़क दुर्घटना में पीएसी जवान की मौत

Next Post

उच्च न्यायालय ने संभल स्थित जामा मस्जिद की पुताई कराने का दिया निर्देश

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

उच्च न्यायालय ने संभल स्थित जामा मस्जिद की पुताई कराने का दिया निर्देश

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group