Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ukraine on Russia का सबसे बड़ा ड्रोन हमला; रूसी ने 10 क्षेत्रों में 337 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

admin by admin
March 11, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

मॉस्को, रूसी सेना ने मंगलवार को कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणाली ने रात भर में 10 रूसी क्षेत्रों में 337 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। यह तीन साल में रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला माना जा रहा है।

इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई अन्य जख्मी हुए है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेन का एक प्रतिनिधिमंडल रूस के साथ तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने को लेकर सऊदी अरब में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक से मिलने वाला है। इस हमले पर यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है’।

सऊदी अरब में यह वार्ता राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की 28 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में तीखी नोकझोंक के बाद एक नए कूटनीतिक प्रयास को दर्शाती है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सबसे अधिक 126 ड्रोन यूक्रेन की सीमा के पार कुर्स्क क्षेत्र में मार गिराए गए। इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर यूक्रेन की सेना का नियंत्रण है तथा 91 ड्रोन मॉस्को क्षेत्र में मार गिराए गए।

इसके अलावा यूक्रेन की सीमा से सटे बेलग्रोद, ब्रायंस्क और वोरोनिश तथा रूस के काफी अंदर स्थित कलुगा, लिपेत्स्क, निज़नी नोवगोरोद, ओर्योल और रियाज़ान जैसे क्षेत्रो में भी ड्रोन मार गिराए गए हैं।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूसी राजधानी की तरफ आ रहे 70 से ज्यादा ड्रोनों को मार गिराया गया। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए तथा इसमें कई आवासीय इमारतें और कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

लिपेत्स्क के गवर्नर इगोर आर्तामोनोव ने बताया कि क्षेत्र में एक राजमार्ग पर एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सोब्यानिन ने कहा कि मॉस्को में एक इमारत की छत को भी नुकसान पहुंचा है।

छह हवाई अड्डों से उड़ानों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिनमें मॉस्को के निकट दोमोदेदोवो, वनुकोवो, शेरेमेत्येवो और ज़ुकोवस्की तथा यारोस्लाव और निजनी नोवगोरोद क्षेत्रों के हवाई अड्डे शामिल हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र में दोमोदेदोवो रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ियों की रवानगी भी कुछ समय के लिए रोक दी गई।

सऊदी शहर जेद्दा में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनका प्रतिनिधिमंडल जेलेंस्की की टीम से मिलने की तैयारी कर रहा है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज भी शामिल हैं। हालांकि, ड्रोन हमले पर अमेरिका की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Tags: रूसी ने 10 क्षेत्रों में 337 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए
Previous Post

बलिया में दलित किशोरी का अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म

Next Post

RBI गवर्नर मल्होत्रा जारी करेगे अपने हस्ताक्षर वाले 100, 200 रुपये के नोट

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

RBI गवर्नर मल्होत्रा जारी करेगे अपने हस्ताक्षर वाले 100, 200 रुपये के नोट

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group