Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ICC प्रतियोगिताओं में पिछली हार से सबक सीखा: कोहली

admin by admin
March 10, 2025
in खेल, देश
0

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि आईसीसी प्रतियोगिताओं में अतीत में नॉकआउट चरण में मिली हार से सीखे गए सबक का ही परिणाम है कि टीम 12 महीने के अंदर दूसरा बड़ा खिताब जीतने में सफल रही।

भारत ने पिछले साल जून में टी20 विश्व कप जीता था और रविवार को उसने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इन जीत में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कोहली ने आधिकारिक प्रसारक से कहा, ‘‘हमें चैंपियंस ट्रॉफी जीते हुए लंबा समय हो गया था और यह प्रारूप वास्तव में बहुत अच्छा है। इसे जीतना हमारा लक्ष्य था। ऑस्ट्रेलिया के कड़े दौरे के बाद हम यहां आए और हमने बड़ा टूर्नामेंट जीता जिससे एक टीम के रूप में हमारा मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे टूर्नामेंट में अलग-अलग मैच में अलग-अलग खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर चुनौती का डटकर सामना किया। अतीत की प्रतियोगिताओं में हम मैच का सकारात्मक अंत नहीं कर पा रहे थे या महत्वपूर्ण मौकों का फायदा नहीं उठा पा रहे थे। लेकिन इस बार हमने उन अनुभवों से सीख लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में रोहित और केएल राहुल का अनुभव काम आया जिससे भारतीय टीम मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकलकर जीत हासिल करने में सफल रही।

कोहली ने कहा, ‘‘ यही वजह है कि आप अनुभवी खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं। वे अतीत में इस तरह की परिस्थितियों का सामना कर चुके होते हैं और जब आप उन सीख को साथ में लेकर आगे बढ़ते हो और कड़ी मेहनत करते हो तो आप मैच का पासा पलट सकते हो।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल ने जिस तरह से पिछले दो मैच का अच्छा अंत किया उससे उनका अनुभव पता चलता है। जब आप अतीत में इस तरह की परिस्थितियों का सामना कर चुके होते हैं और मैच का सकारात्मक अंत नहीं कर पाते हो तो आप फिर से उस तरह की परिस्थितियों का सामना करके उसका अच्छा अंत करना चाहते हो और हमने ऐसा ही किया।

भारत का टीम संयोजन बहुत अच्छा रहा और दुबई की परिस्थितियों में चार स्पिनर के साथ खेलने का फैसला सही साबित हुआ।

कोहली ने कहा,, ‘‘ हमने पूरे टूर्नामेंट में अपने कौशल पर ध्यान दिया। हमने इस पर ध्यान नहीं दिया कि विरोधी टीम कितनी अच्छी है। हमने इस पर ध्यान दिया कि हमारी टीम कितनी अच्छी है। तमाम चुनौतियों के बावजूद इन बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए ही आप खेलते हो।’’

वन डे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे कोहली ने कहा, ‘‘चार आईसीसी खिताब जीतना वास्तव में किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मैं इतने लंबे समय तक खेलने और इसे हासिल करने के लिए खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं।

Tags: ICC प्रतियोगिताओं में पिछली हार से सबक सीखा
Previous Post

एटा: पुलिस के वाहन से टकरायी बेकाबू कार, महिला की मौत, छह जख्मी

Next Post

मार्क कार्नी होंगे कनाडा के नए प्रधानमंत्री

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

मार्क कार्नी होंगे कनाडा के नए प्रधानमंत्री

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group