Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बागपत: प्रेमी जोड़े की हत्या, झूठी शान की खातिर जान लेने की आशंका

admin by admin
March 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में एक युवा प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। इस मामले में लड़की के पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इस जोड़े की हत्या झूठी शान की खातिर की गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र के जौनमाना गांव के निवासी राजेश्वर के बेटे बलराम (21) और पुष्पेंद्र की बेटी दृष्टि (18) के बीच प्रेम संबंध थे। इसके बारे में उनके परिवार के सदस्यों को पता नहीं था।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह बलराम दृष्टि से मिलने उसके घर गया था। उस वक्त उसके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। इसी बीच, दृष्टि का पिता पुष्पेंद्र वापस लौटा तो उसने दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इससे तैश में आकर में आकर उसने रस्सी से दोनों का गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बलराम नाई समुदाय से था, जबकि दृष्टि जाट समुदाय से थी।

बड़ौत थाने के निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बताया कि बलराम के पिता राजेश्वर की शिकायत के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दृष्टि के पिता पुष्पेंद्र और उसके चचेरे भाई विनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजेश्वर का दावा है कि उसका बेटा बलराम अपने घर के बाहर खड़े होकर दांत साफ कर रहा था, तभी पुष्पेंद्र का बेटा शक्ति और उसका चचेरा भाई सुमित उसके पास आए और किसी बहाने से उसे अपने साथ ले गए। उसने कहा कि आधे घंटे बाद जब बलराम का फोन बंद मिला तो उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, तभी पता चला कि पुष्पेंद्र के घर के अंदर उसकी हत्या कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश फैल गया और बलराम के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दृष्टि बड़ौत में कंप्यूटर की ट्रेनिंग ले रही थी, जबकि बलराम जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।

Tags: बागपत: प्रेमी जोड़े की हत्या
Previous Post

Premanand Maharaj : स्थगित हुई प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, लोगों से भी की गई वृंदावन न आने की अपील

Next Post

मप्र: महू में चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर जश्न के दौरान दो पक्षों में झड़प, पथराव

Related Posts

अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
Next Post

मप्र: महू में चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर जश्न के दौरान दो पक्षों में झड़प, पथराव

Recent Posts

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group