Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मप्र: ‘कोमा’ में बताया गया मरीज अस्पताल से बाहर आया, चिकित्सकों पर पैसे मांगने का लगाया आरोप

admin by admin
March 8, 2025
in देश
0

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक निजी अस्पताल के बाहर कमर में ‘कोलोस्टॉमी’ (शौच के लिए) थैली और नाक में लगी नली के साथ अर्धनग्न अवस्था में खड़े एक मरीज ने चिकित्सकों पर इलाज के लिए एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों से इनकार किया है।

सोमवार को अस्पताल के बाहर खड़े होकर अपनी भड़ास निकाल रहे इस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि रतलाम के मोती नगर निवासी बंटी निनामा को रविवार रात दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में हुए एक झगड़े में घायल होने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे जीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने सोमवार को अस्पताल के बाहर हंगामा किया और फिर अपनी पत्नी के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर वहां से चला गया। उसकी पत्नी ने संवाददाताओं को बताया कि उसे यह विश्वास दिलाया गया था कि उसके पति ‘कोमा’ में हैं।

उसने कहा, ‘‘अस्पताल में भर्ती होने के 12 घंटे के भीतर ही हम 40,000 रुपये खर्च कर चुके थे। फिर मैं और पैसे का इंतजाम करने के लिए बाहर चली गई। जब मैं वापस लौटी तो मेरे पति गुस्से में बाहर खड़े थे जबकि चिकित्सकों ने कहा था कि वह ‘कोमा’ में हैं।

घटना के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एम एस सागर ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।

Tags: अस्पताल से बाहर आया
Previous Post

बलिया: विवाह समारोह में नृत्य को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की मौत

Next Post

सोनभद्र में पिकअप वाहन पलटने से 16 लोग घायल, आठ की हालत गंभीर

Related Posts

sanketik photo
देश

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

September 15, 2026
देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Next Post

सोनभद्र में पिकअप वाहन पलटने से 16 लोग घायल, आठ की हालत गंभीर

Recent Posts

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो...

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group