अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की प्रथम विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक cygnett होटल में सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अयोध्या एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा से संबंधित एवं एयरपोर्ट प्रचालन से संबंधित समस्याओं को सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत कर उनका उचित निवारण करना है।
बैठक में विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार, अपर आयुक्त अमर कांत सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा, CO city शैलेन्द्र सिंह, उपनगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, सदस्य राजनैतिक तेज नारायण पाण्डेय, सदस्य उद्योग शांतनु सिंह, सदस्य यात्रा अभिषेक अग्रवाल, विभिन्न एयरलाइंस के स्टेशन प्रबंधक आदि सम्मिलित रहे ।
बैठक में अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा एवं एयरपोर्ट के विस्तार से संबंधित समस्याओं को प्रस्तुत किया गया ।
माननीय सांसद अयोध्या एवं माननीय विधायक अयोध्या द्वारा आश्वासन दिया गया की सभी समस्याओं का निवारण शीघ्र ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर किया जाएगा।


