अयोध्या, अमानीगंज में बाइक सवार तीन परीक्षार्थियों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसमे हाईस्कूल के छात्र दो परीक्षार्थी घायल हो गए।
बताया जा रहा है, मिल्कीपुर से अमानीगंज की तरफ आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा बोलोरो UP42W6308 ने उदय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी की हाजीपुर के पास बोलेरो व् बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार दो परीक्षार्थी घायल हो गये, दोनो घायल परीक्षार्थी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल परीक्षार्थी इनायत नगर थाना क्षेत्र के महुलहरा गांव निवासी विवेक पुत्र गोपीचंद उम्र 18 वर्ष, अभिलाख पुत्र राजेंद्र यादव, उम्र 17 वर्ष तथा कपिल यादव पुत्र यदुनाथ यादव निवासी कलुआमऊ, श्री दरबारी लाल जन सहयोगी इण्टर कॉलेज कलुआमऊ के हाईस्कूल के छात्र हैं।


