Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर: प्रेम विवाह करने वाले युवक की भतीजी को किया अगवा, दो आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
March 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

शाहजहांपुर जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक युवक की भतीजी को उसकी पत्नी के परिजनों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। पुलिस ने बुधवार को अपहृत लड़की को पानीपत से बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के जिगनेरा गांव में रहने वाला विकास कुमार पानीपत में रहकर नौकरी करता था, जहां उसका दूसरे धर्म की युवती मुस्कान से प्रेम प्रसंग हो गया। उन्होंने बताया कि विकास 22 फरवरी को मुस्कान को लेकर पानीपत से कहीं और चला गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती के परिजनों ने इस घटना की पानीपत पुलिस को कोई सूचना नहीं दी क्योंकि दोनों परिवारों के लोग एक-दूसरे के परिचित थे।

मंगलवार को मुस्कान के परिजन विकास के गांव जिगनेरा पहुंचे, जहां विवाद के बाद विकास की चार साल की भतीजी कंचन को जबरन कार में बैठाकर ले गए।

राजेश ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने तत्काल तीन टीम का गठन करके अलग-अलग मार्ग से पानीपत भेजा और वहां के पुलिस अधीक्षक से बात भी की। पुलिस ने आज पानीपत के आसपास से अगवा की गयी बच्ची को मुक्त करा लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि बच्ची के अपहरण के आरोपी जियाउल तथा उसकी पत्नी हसीना को पुलिस ने पानीपत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस टीम शाहजहांपुर वापस ला रही है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया है।

Tags: दो आरोपी गिरफ्तारभतीजी को किया अगवा
Previous Post

हाथरस में चाय की दुकान में घुसा ट्रक; एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल

Next Post

बागपत: युवक ने मां की गला काट कर हत्या की

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

बागपत: युवक ने मां की गला काट कर हत्या की

Recent Posts

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by admin
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group