प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रमजान के महीने की शुरुआत होने पर लोगों को बधाई दी।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। कामना है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लाए। उन्होंने कहा, ‘‘यह पवित्र महीना चिंतन, कृतज्ञता एवं समर्पण का प्रतीक है और यह हमें करुणा, दया एवं सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। रमजान मुबारक।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमज़ान प्रारंभ होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
शनिवार की शाम यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।
योगी ने कहा कि ‘‘इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है। उन्होंने कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।


