Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Champions Trophy 2025 IND vs PAK : ‘पाक साफ़’ को तैयार भारत के धुरंधर, पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला

admin by admin
February 22, 2025
in खेल, देश
0

दुबई, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महा मुकाबले में भारत और पाकिस्तान जब रविवार को यहां आमने सामने होंगे तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की निगाह सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर टिकी होगी जबकि मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने से बचने की कोशिश करेगी।

भारत ने जहां अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

उपमहाद्वीप की इन दोनों टीम के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी मुकाबला 2017 में फाइनल में हुआ था जिसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। रिजवान और उनके साथी लंदन में मिली उस जीत से प्रेरणा लेने का प्रयास करेंगे लेकिन उसके खिलाड़ियों को खेल के तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला पूर्व की तरह बहुचर्चित नहीं है जिससे उम्मीद की जा रही है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में दोनों टीम थोड़ा सहज होकर मैदान पर उतरेंगी।

भारतीय टीम प्रत्येक पहलू में फायदे की स्थिति में नजर आ रही है। उसकी टीम ने यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य बिठा लिया है जबकि पाकिस्तान की टीम कराची में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार के बाद यहां पहुंची है।

भारत और पाकिस्तान की टीम जब आमने-सामने होती हैं तो खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है। भारतीय टीम हालांकि इस तरह की परिस्थितियों से निपटने में बेहतर नजर आती है।

कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे लगता है कि इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी लय हासिल कर ली है। उन्होंने 41 रन की तूफानी पारी खेल कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की शानदार फॉर्म भारत के लिए बहुत अच्छा संकेत है। उन्होंने पिछले मैच में शतक बनाया था जिससे भारत ने 229 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।

जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो उसके स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की फॉर्म और रवैया उसके लिए चिंता का विषय है। बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 320 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 90 गेंद में 64 रन बनाए थे और धीमी गति से रन बनाने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी।

यही नहीं सलामी बल्लेबाज फखर जमां के चोटिल हो जाने के कारण बाहर हो जाने से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमां की जगह इमाम उल हक को चुना गया है और वह यहां टीम से जुड़ गए हैं।

मध्य क्रम के बल्लेबाज खुशदिल शाह ने पहले मैच में 69 रन की आक्रामक पारी खेली थी जो पाकिस्तान के लिए सकारात्मक संकेत है। शाह इससे पहले रन बनाने के लिए जूझ रहे थे लेकिन चयन समिति ने उन पर विश्वास बनाए रखा और उन्होंने उन्हें निराश नहीं किया।

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता विराट कोहली का अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाना है। पिछले कुछ समय से उनमें पहले की तरह एकाग्रता नजर नहीं आ रही है और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

पाकिस्तान के गेंदबाज पिछले मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और भारतीय बल्लेबाज उनकी कमजोरी का फायदा उठाकर शुरू से उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे।

दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजी अच्छी नजर आती है। फिट होकर वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में पांच विकेट हासिल किए थे। उन्हें हर्षित राणा का भी अच्छा सहयोग मिला था। शमी की शानदार गेंदबाजी से फिलहाल यह तय हो गया है कि भारत को अभी जसप्रीत बुमराह की कमी नहीं खलेगी जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या आईसीसी की प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के 2017 के फाइनल में भी उन्होंने भारत की आखिर तक उम्मीद बनाए रखी थी।

भारत की पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम में बदलाव करने की संभावना नहीं है।

पिच के स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है और ऐसे में कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल का अंतिम एकादश में बने रहना तय है।

Tags: पाक साफ़’ को तैयार भारत के धुरंधर
Previous Post

बलिया में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच घायल

Next Post

Maha Shivratri: क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? जानिए इस दिन की अलग-अलग पौराणिक कथाएं

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

Maha Shivratri: क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? जानिए इस दिन की अलग-अलग पौराणिक कथाएं

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group