Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मैनपुरी: नौ महीने पहले अगवा किशोरी अजमेर में विवाहिता के रूप में मिली

admin by admin
February 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मैनपुरी, नौ महीने पहले कथित रूप से अगवा कर ली गयी मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय एक लड़की अजमेर में विवाहिता के रूप में मिली है।

उसने बताया कि इस किशोरी को उसके गांव के समीप के एक गांव के एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया था और उसे अजमेर में विष्णु माली नामक व्यक्ति को बेच दिया था।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़की की शादी विष्णु माली से हो गई और जब विष्णु माली ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं तब पता चला कि लड़की अजमेर में है।

कुर्रा थाने के प्रभारी अरविंद सिंह ने शनिवार को बताया, ‘‘ एक गांव की 17 वर्षीय यह किशोरी मई 2024 में कोचिंग संस्थान जाते समय लापता हो गई थी। पास के गांव का नीरज उसका अपहरण कर उसे राजस्थान ले गया था, जहां उसने उसे विष्णु माली नामक व्यक्ति को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने कुर्रा थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जांच के दौरान सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि किशोरी अजमेर में है, क्योंकि विष्णु माली ने फेसबुक पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लड़की को अजमेर से बरामद किया गया, जहां वह सुनहर मोहला राजगढ़ (राजस्थान) के विष्णु माली के साथ उसकी पत्नी के रूप में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि विष्णु माली को गिरफ्तार कर मैनपुरी लाया गया और विधिक कार्रवाई के तहत बुधवार को जेल भेज दिया गया। सिंह ने कहा कि विष्णु माली ने पुलिस को बताया कि नीरज किशोरी को शादी के लिए उसके पास लाया था तथा शादी के बाद वे पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

उन्होंने कहा कि लड़की ने मेडिकल जांच से इनकार कर दिया और बृहस्पतिवार को उसका अदालत में बयान दर्ज किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वास्तविक तथ्य सामने आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जो अपराध किए गए हैं, उनके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। नीरज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी के बाद तथ्य सामने आएंगे।

Tags: अजमेर में विवाहिता के रूप में मिली
Previous Post

अमेरिका से 119 निर्वासितों को लेकर विमान आज रात अमृतसर पहुंचेगा

Next Post

हाथरस: सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने आंख में मिर्च डालकर स्कूटी समेत 25 लाख के जेवरात लूटे

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

हाथरस: सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने आंख में मिर्च डालकर स्कूटी समेत 25 लाख के जेवरात लूटे

Recent Posts

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by admin
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group