Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ठंडे कंबल क्या हैं? क्या वे सचमुच मुझे सोने में मदद कर सकते हैं?

admin by admin
February 4, 2025
in Featured, देश
0

आप एक और गर्म रात में करवटें बदलने तथा बहुत कम नींद के कारण थके हुए उठते हैं। तो सोशल मीडिया पर प्रशंसात्मक समीक्षाएं पढ़ने के बाद आप ठंडा कंबल (कूलिंग ब्लैंकेट) खरीदने के लिए प्रलोभित हो सकते हैं। या आपने इस तरह की टैगलाइन वाले ऑनलाइन लेख पढ़े होंगे:

सर्वोत्तम शीतलता प्रदान करने वाले हमारे सर्वोत्तम कंबलों की मदद से पसीने के साथ जागना बंद करें – जिसमें अमेजन का एक ‘टॉप-रेटेड’ विकल्प भी शामिल है जो ‘वास्तव में काम करता है’।

लेकिन ठंडे कंबल क्या हैं? और क्या वे आपको एक आरामदायक रात बिताने में मदद कर सकते हैं?

हम जानते हैं कि ठंडा शयनकक्ष सर्वोत्तम है सबसे पहले, आइए देखें कि ठंडा वातावरण हमें रात में बेहतर नींद में मदद क्यों करता है।

हमारे शरीर के आंतरिक तापमान में एक ऐसी लय होती है जिसमें पूरे दिन उतार-चढ़ाव होता रहता है। सोने से कुछ घंटे पहले, आपको सो जाने में मदद करने के लिए तापमान लगभग 0.31 डिग्री सेल्सियस गिर जाता है। आपको सोते रहने में मदद करने के लिए रात भर में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस और गिर जाएगा।

नींद के दौरान, आपका आंतरिक तापमान और त्वचा गर्मी खोने एवं पैदा करने के बीच संतुलन हासिल करने के लिए मिलकर काम करते हैं। आपकी त्वचा में सेंसर होते हैं जो आपके आसपास के वातावरण में होने वाले बदलावों को पकड़ लेते हैं।

यदि यह बहुत अधिक गर्म हो जाता है, तो ये सेंसर आपके शरीर को इसकी सूचना दे देते हैं, जिससे आपको कंबल या कपड़े उतारने पड़ सकते हैं और इसके चलते आपको अधिक बार जागना होगा, जिससे नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

नींद की गुणवत्ता नींद के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण घटक है जो यह सुनिश्चित करती है कि आपको रात की अच्छी नींद से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभ मिले।

नींद के लिए आदर्श तापमान मौसम और आपके बिस्तर के प्रकार पर निर्भर करता है, लेकिन यह 17 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अपने सोने के माहौल को इस सीमा के भीतर रखने से आपको रात का सबसे अच्छा आराम पाने में मदद मिलेगी।

तो ठंडे कंबल क्या हैं?

ठंडक देने वाले कंबल आपके सोते समय आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इनके डिज़ाइन और निर्माण में विभिन्न तकनीकों और सामग्रियों का उपयोग किया जाता है।

हम अस्पताल-श्रेणी वाले ठंडे कंबलों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं जिनका उपयोग बुखार को कम करने और तंत्रिका तंत्र को चोट से बचाने के लिए किया जाता है। इनमें किसी के तापमान पर नज़र रखने के लिए स्वचालित ‘थर्मोस्टैट्स’ से जुड़े पानी, या वायु शीतलन प्रणाली वाले ‘जैल पैड’ का उपयोग किया जाता है।

इसके बजाय, आप जिस प्रकार के उपभोक्ता-श्रेणी के ठंडे कंबलों का विज्ञापन देख सकते हैं, उनमें हल्के, सांस लेने योग्य सामग्रियों के मिश्रण का उपयोग किया जाता है जो त्वचा से नमी खींचते हैं और आपको रात भर ठंडी राहत प्रदान करने एवं शुष्क बनाए रखने में मदद करते हैं। वे सामान्य कंबल की तरह दिखते हैं।

सामान्य सामग्रियों में कपास, बांस, रेशम या फाइबर लियोसेल शामिल हैं। ये सभी नमी को अवशोषित करते हैं।

क्या ये काम करते हैं?

यदि आप ऑनलाइन समीक्षाओं पर विश्वास करते हैं, तो हां, ठंडे कंबल आपको ठंडक पहुंचा सकते हैं और गर्म मौसम में या यदि आपको सामान्य चादरों और कंबलों का उपयोग करने से बहुत अधिक गर्मी लगती है, तो बेहतर नींद में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह देखने के लिए बहुत कम वैज्ञानिक शोध उपलब्ध हैं कि ये उपभोक्ता-ग्रेड उत्पाद काम करते हैं या नहीं।

नींद की गुणवत्ता पर शोध करने वाले 2021 के एक अध्ययन में, 20 प्रतिभागी दो अलग-अलग परिस्थितियों में तीन रात सोये।

सबसे पहले, वे एक वातानुकूलित कमरे में सामान्य बिस्तर की चादरों पर सोए, जहां तापमान उनकी पसंद के अनुसार रखा गया था। फिर, उन्होंने एक वातानुकूलित कमरे में ठंडी चादरों का इस्तेमाल किया, जहां तापमान उनकी पसंद से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रखा गया था।

प्रतिभागियों ने दोनों स्थितियों में नींद की अच्छी गुणवत्ता बताई, लेकिन उन्हें ठंडी चादरों वाले गर्म कमरे में नींद अधिक पसंद आई। इससे यह संकेत मिलता है कि ठंडे बिस्तर का उपयोग रात में अधिक आरामदायक नींद प्रदान करने में सहायक हो सकता है।

Tags: ठंडे कंबल क्या हैं?
Previous Post

Mahabharat: मृत्यु से पूर्व कपटी दुर्योधन ने श्री कृष्णा को क्यों दिखायीं अपनी 3 उँगलियाँ?

Next Post

अखिलेश ने पुलिस पर मतदाताओं के पहचान पत्र जांचने का आरोप लगाया; अधिकारियों को हटाने की मांग की

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

अखिलेश ने पुलिस पर मतदाताओं के पहचान पत्र जांचने का आरोप लगाया; अधिकारियों को हटाने की मांग की

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group