Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड: ऋषिकेश के व्यक्ति से लूटपाट; तीन पुलिसकर्मियों समेत सात लोग गिरफ्तार

admin by admin
February 3, 2025
in क्राइम, देश
0

देहरादून में ऋषिकेश के एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की लूटपाट करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि ऋषिकेश के आदर्श ग्राम निवासी प्रॉपर्टी डीलर यशपाल सिंह असवाल ने यहां प्रेमनगर थाने में लूटपाट के संबंध में शिकायत दी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारियां की गयी।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल तीन आरोपी पुलिसकर्मियों में से एक इकरार (43) फिलहाल प्रेमनगर थाने में तैनात है जबकि दो अन्य, अब्दुल रहमान (34) और सालम (32) की तैनाती प्रेमनगर क्षेत्र के झाझरा में स्थित भारत रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में है।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान उत्तरकाशी जिले के मोरी के निवासी राजकुमार (35), राजेश रावत (40), चमोली के निवासी कुंदन सिंह नेगी (45) और हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के निवासी राजेश कुमार चौहान (59) के रूप में हुई है।

असवाल ने रविवार को दी अपनी शिकायत में कहा कि कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात कुंदन नेगी से हुई जिसने उन्हें बताया कि मोरी निवासी उनके परिचितों के पास करीब बीस हजार डॉलर हैं और वे उन्हें, रुपयों में बदलवाना चाहते हैं। असवाल ने शिकायत में बताया कि उनके और नेगी के बीच यह सौदा करीब आठ लाख रुपये में तय हुआ।

शिकायत के अनुसार, 31 जनवरी को वह डॉलर खरीदने के लिए साढ़े सात लाख रुपये लेकर झाझरा में बालाजी मंदिर के पास पहुंचे जहां उन्हें नेगी के अलावा चार और लोग मिले। इसमें कहा गया कि अचानक दो और लोग गए जो खुद को पुलिसवाले बता रहे थे।

असवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने डरा धमका कर उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया तथा उसमें से ढ़ाई लाख रुपये लौटाते हुए उनसे मारपीट कर फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार असवाल ने बताया कि दो पुलिसवालों में से एक वर्दी में था जबकि दूसरा सादे कपड़ों में था।

एसएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक टीम गठित कर जांच शुरू की गयी।

उन्होंने बताया कि टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई तथा मामले में तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 2.30 लाख रुपये तथा 500 डॉलर बरामद हुए हैं। सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों के बारे में भी पता चला है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: तीन पुलिसकर्मियों समेत सात लोग गिरफ्तार
Previous Post

महाकुंभ भगदड़: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Next Post

अयोध्या दलित युवती की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
Next Post

अयोध्या दलित युवती की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Recent Posts

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में एक आईआईटी इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया।...

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी)...

Meerut : अविका होटल में भीषण आग, होटल का सामान और दो वाहन जलकर खाक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ, प्रदेश के मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में स्थित अविका होटल में शनिवार को भीषण आग...

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

काहिरा, सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा कि उसने ड्रोन हमले के एक दिन बाद एक प्रमुख तेल पाइपलाइन को...

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group