Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya में बोले Yogi- मिल्कीपुर का चुनाव ‘राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद’ का, दलित लड़की की हत्या पर सपा को खूब सुनाया

admin by admin
February 2, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

अयोध्या, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी(सपा) पर जोरदार हमला करते हुए उसे ‘सनातन विरोधी’ करार दिया और आरोप लगाया कि इसे सिर्फ ‘गाजी’ और ‘पाजी’ ही प्यारे हैं। आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी चंद्रभान पासवान के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए इसे (उपचुनाव को) ‘राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद’ का चुनाव करार दिया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, समाजवादी पार्टी(सपा) सनातन धर्म विरोधी है। वह सामाजिक न्याय के पुरोधाओं और महापुरुषों की विरोधी है। यह भारत विरोधी तत्वों और माफिया को गले लगाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा के लोगों का पेशा ही अपराध करना, गुंडागर्दी करना, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाना है। उन्होंने दावा किया कि इनका तो नारा ही था कि समाजवादियों का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है।

उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष (अखिलेश यादव) के पिछले दो महीनों के ट्वीट (एक्स पर की गयी पोस्ट) को देखिये। उन्होंने इस दौरान जितने भी वक्तव्य दिए हैं, वे इस सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ का विरोध करते हुए दिए हैं।

आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में दुनिया भर के लोग आकर अभिभूत हो रहे हैं लेकिन पीड़ा सपा को हो रही है। उन्होंने कहा, ‘जिस चीज से सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, जिससे हर भारतीय का सीना चौड़ा होता हो, जिससे हर व्यक्ति अभिभूत होता हो, उससे समाजवादी पार्टी को पीड़ा होती है।

मिल्कीपुर का चुनाव 'राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद' का चुनाव बन गया है… pic.twitter.com/7DZZjlx4WW

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2025

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह वही समाजवादी पार्टी है जो बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का विरोध करती है और कहती है कि इसे गाजी (सूफी संत सैयद सालार मसूद गाजी) का (स्मारक) होना चाहिए। उन्हें गाजी और पाजी (अराजक तत्व) प्यारे हैं।

उन्होंने सपा पर अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास और (रामलला के नवीन विग्रह की) प्राण प्रतिष्ठा के अलावा अयोध्या के विकास और अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण का विरोध करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने अयोध्या के पूरा कलंदर क्षेत्र में हुई बलात्कार की एक कथित घटना के आरोपी सपा नेता मुईद खान और कन्नौज में एक किशोरी से बलात्कार के आरोपी नवाब सिंह यादव का नाम लेते हुए कहा, इन्हें (सपा को) इसी मिल्कीपुर का मुईद खान प्यारा है। इन्हें कन्नौज का नवाब सिंह यादव प्यारा है, जिसने एक बेटी की इज्जत पर हाथ डाला।

आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या में एक लड़की का शव बरामद होने की घटना का भी जिक्र करते हुए दावा किया कि दलित बेटी के साथ हुई इस घटना की जांच में दोषी व्यक्ति सपा का ही निकलेगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘समाजवादी पार्टी हर माफिया, हर दुष्चरित्र व्यक्ति के साथ हमेशा खड़ी होती है। जो भी घटना घटित होती है, उसके पीछे समाजवादी पार्टी का हाथ होता है। उसे इस बात की पीड़ा है कि आखिर कैसे भारत का गौरव बढ़ रहा है? कैसे सनातन धर्म का गौरव बढ़ रहा है? कैसे इसका महिमा मंडन हो रहा है?’

उन्होंने दलित और पिछड़ा बहुल मिल्कीपुर में इन वर्गों के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश के तहत कहा, ‘वीरांगना ऊदा देवी, पासी जाति की वीरांगना थीं, जिन्होंने देश की आजादी की महत्वपूर्ण लड़ाई को नेतृत्व दिया था। वीरांगना झलकारी बाई, कोरी समाज से आती थीं और उन्होंने देश की आजादी की महत्वपूर्ण लड़ाइयां लड़ी थीं। इसके अलावा वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भी देश की आजादी की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ा था।’

उन्होंने कहा, ‘इन तीनों वीरांगनाओं को नमन करते हुए जब हमारी सरकार ने तीन महिला पीएसी बटालियन गठित की थीं तब भी समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सपा पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने कन्नौज के मेडिकल कॉलेज के नाम से आंबेडकर का नाम हटाने का पाप किया था। जब हमारी सरकार आई, हमने फिर से कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर कर दिया।

आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, समाजवादी पार्टी विकास विरोधी और लोक कल्याण विरोधी है। उसकी दृष्टि सैफई से बाहर नहीं जाती। वे जब सत्ता में आते हैं तो अपने परिवार का भरण पोषण करके सारे पद एक परिवार को दे दिए जाते हैं, इसलिए मिल्कीपुरउपचुनाव भी आज राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद का चुनाव बन गया है।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को होना है। यह सीट यहां से सपा के विधायक रहे अवधेश प्रसाद के फैजाबाद से लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी।

Tags: राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद
Previous Post

सुलतानपुर जिले में विहिप नेता और उसके बेटे पर हमला

Next Post

IND vs ENG 5th T20: मुंबई में आया अभिषेक शर्मा का तूफ़ान, 37 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास

Related Posts

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

July 31, 2026
मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

July 31, 2026
गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

July 31, 2026
बजट में 17 कैंसर की दवाओं से सीमा शुल्क हटा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विदेशी सामान पर शुल्क घटाकर 10%
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़; छह मुकदमे दर्ज

July 31, 2026
Next Post

IND vs ENG 5th T20: मुंबई में आया अभिषेक शर्मा का तूफ़ान, 37 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास

Recent Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा छह...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि गर्भावस्था किसी महिला को सरकारी रोजगार से वंचित करने का आधार नहीं...

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा...

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

गोरखपुर जिले में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक पुलिस कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को...

बजट में 17 कैंसर की दवाओं से सीमा शुल्क हटा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विदेशी सामान पर शुल्क घटाकर 10%

लखनऊ: नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़; छह मुकदमे दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नकली और घटिया दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, खाद्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group