Saturday, April 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुंभ भगदड़ल: CCTV फुटेज और टोपोग्राफी के आधार पर होगी हादसे की सघन जांच

admin by admin
January 31, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

महाकुंभ नगर,  महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने शुक्रवार को कहा कि सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल की ‘टोपोग्राफी’ के आधार पर हादसे की सघन जांच की जाएगी।

महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग शुक्रवार को प्रयागराज में संगम नोज स्थित घटनास्थल पर पहुंचा और अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद आयोग के सदस्यों ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती घायलों से पूछताछ की।

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने शुक्रवार को प्रयागराज में अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। बैठक के बाद आयोग ने संगम नोज के निकट घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।

बयान के मुताबिक, आयोग ने अधिकारियों से हादसे की परिस्थितियों और इलाके की भौगोलिक स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली। न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने बताया कि यह आकस्मिक दुर्घटना थी लेकिन इसके पीछे के कारणों को सिलसिलेवार तरीके से समझने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर निरीक्षण पूरा कर लिया गया है, लेकिन अगर दोबारा जांच की जरूरत पड़ी तो टीम फिर आएगी। आयोग के सदस्य, सेवानिवृत्त आईएएस डी के सिंह और सेवानिवृत्त आईपीएस वी के गुप्ता ने भी जांच में तेजी लाने की बात कही है।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति कुमार ने कहा, “हमारे पास केवल एक महीने का समय है, लेकिन जांच को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा करेंगे। जांच प्रक्रिया से महाकुंभ में कोई व्यवधान ना हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। आयोग सभी तथ्यों का गहन विश्लेषण करके किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचेगा।”

आयोग ने अस्पताल जाकर घायलों से बातचीत भी की। न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने कहा कि घायलों से मिली जानकारी, जांच को सही दिशा देने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि किसी एक पहलू पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सभी संभावित कारणों पर विचार किया जाएगा।

घटनास्थल पर आयोग के साथ मौजूद मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीआईजी वैभव कृष्ण, एसएसपी राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने आयोग के सदस्यों को जानकारी दी। आयोग ने भारी सुरक्षा के बीच उस क्षेत्र का भ्रमण किया।

महाकुंभ हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने अपने गठन के अगले ही दिन से काम शुरू कर दिया। आयोग को जांच करने के लिए एक महीने का समय मिला है, लेकिन आयोग तेजी से जांच करेगा।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना इसलिए हुई क्योंकि भीड़ बैरिकेड को तोड़कर दूसरी तरफ घाट पर बैठे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना में 30 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि 60 अन्य लोग घायल हो गए थे।

Tags: हादसे की सघन जांच
Previous Post

प्रयागराज महाकुंभ: श्रीमहंत महामंडलेश्वर बने डॉ महेश दास उपाख्य स्वामी महेश योगी

Next Post

गाजियाबाद में पांच दर्जन से अधिक रसोई गैस सिलेंडर फटे, मची अफरा-तफरी

Next Post

गाजियाबाद में पांच दर्जन से अधिक रसोई गैस सिलेंडर फटे, मची अफरा-तफरी

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
  • मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया
  • ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोला, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने पर फिर बंद करने की दी धमकी
  • लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर सियासी घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
  • अमेरिका ने रूस से तेल खरीद पर प्रतिबंधों में छूट की अवधि एक महीने बढ़ाई

Recent Comments

  1. minoxidil pills for women cost on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  2. vibramycin online order on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. lasix pill 40 mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. generic diflucan 150 mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. lasix generic cost on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी में

प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

April 18, 2026
2026 के पहले दिन होंगे ये बदलाव, 8वां वेतन आयोग लागू, जाने और क्या

मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया

April 18, 2026
कोलंबो: श्रीलंका के तट पर ईरानी फ्रिगेट पर सबमरीन अटैक के बाद कम से कम 101 लोग लापता

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोला, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने पर फिर बंद करने की दी धमकी

April 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in