Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

America में 64 लोगों को लेकर जा रहा यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया

admin by admin
January 30, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अर्लिंग्टन (अमेरिका), वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान बुधवार को सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया, जिसके बाद निकटवर्ती पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन हताहतों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है और बचाव दल जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी यह नहीं बताया गया है कि हादसा किस वजह से हुआ लेकिन हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रोक दिया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हेलीकॉप्टर जीवित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए घटनास्थल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं। हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के पास स्थित एक स्थान से बचाव नौकाओं को पोटोमैक नदी में उतारा गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई ‘‘इस भयावह दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी’’ गई है। उन्होंने हादसे में मारे गए यात्रियों के संदर्भ में कहा, ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

इस बीच, अमेरिकी गृह मंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि यह टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार (ईएसटी) रात लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण उड़ान भरी थी।

विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर से मिले डेटा के अनुसार, ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ की उड़ान संख्या 5342 लगभग 400 फुट की ऊंचाई से करीब 140 मील प्रति घंटे की गति से हवाई अड्डे की ओर आ रही थी, तभी पोटोमैक नदी के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से कम हो गई।

विमान के उतरने से कुछ मिनट पहले ‘हवाई यातायात नियंत्रकों’ ने उससे पूछा कि क्या वह रीगन हवाई अड्डे के अपेक्षाकृत छोटे रनवे 33 पर उतर सकता है जिसके बाद विमान चालकों ने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद नियंत्रकों ने विमान को रनवे 33 पर उतरने की अनुमति दे दी। उड़ानों पर नजर रखने वाली साइट के अनुसार, विमान ने नए रनवे पर जाने के लिए अपना मार्ग बदला।

दुर्घटना से 30 सेकंड से भी कम समय पहले एक हवाई यातायात नियंत्रक ने हेलीकॉप्टर से पूछा कि क्या उसे विमान आता दिखाई दे रहा है। नियंत्रक ने कुछ ही क्षणों बाद हेलीकॉप्टर को एक और रेडियो कॉल करके कहा, ‘‘पीएटी 25, ‘सीआरजे’ के पीछे से गुजरे। उसके कुछ सेकंड बाद दोनों विमान टकरा गए। विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर ने रनवे से करीब 2,400 फुट पहले नदी के लगभग बीचों बीच प्रसारण बंद कर दिया।

निकटवर्ती कैनेडी सेंटर में लगे कैमरे से प्राप्त वीडियो में विमान के समान लग रही दो प्रकार की रोशनियां टकराकर आग के गोले में बदलती दिख रही हैं। आपातकालीन कर्मचारी विमान दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं।

यह घटना 13 जनवरी, 1982 को ‘एयर फ्लोरिडा’ के विमान की दुर्घटना की याद दिलाती है जो पोटोमैक में गिर गया था। उस हादसे में 78 लोग मारे गए थे। उस दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया गया था।

Tags: यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया
Previous Post

महाकुंभ हादसे पर भावुक CM योगी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता का किया ऐलान, होगी न्यायिक जांच

Next Post

भदोही: अज्ञात कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

भदोही: अज्ञात कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Recent Posts

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

sanketik photo

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या धाम-राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर...

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

सहारनपुर में सर्राफ से ठगी, जांच कर रहे दारोगा पर Fir

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में एक सर्राफ के साथ ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहे दारोगा के खिलाफ उसी कोतवाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group