Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बोस के वंशजों का दावा: नेताजी की अस्थियां सौंपने में रेंकोजी के पुजारियों ने कभी कोई अड़चन पैदा नहीं की

admin by admin
January 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

कोलकाता, जापान के रेंकोजी में एक मंदिर में कलश में रखीं गई अस्थियों के संबंध में माना जा है कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की हैं और उन्हें स्वदेश लाने में अनेक अड़चनें आने संबंधी अटकलों को खारिज करते हुए बोस के वंशजों का दावा है कि उनके पास यह साबित करने के लिए दस्तावेजी साक्ष्य हैं कि मंदिर के पदाधिकारियों की ओर से ‘अस्थियां’ भारत को सौंपने में कभी कोई बाधा नहीं डाली गई।

नेताजी के प्रशंसक उनकी अस्थियों को वापस लाने और ‘डीएनए’ जांच कराने की मांग करते रहे हैं ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि क्या वे वाकई नेताजी की ही अस्थियां हैं या नहीं। साथ ही वे यह भी चाहते हैं कि इस राज से भी पर्दा उठना चाहिए कि क्या बोस 18 अगस्त 1945 को जापानी सैन्य विमान हादसे के बाद मारे गए थे?

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई 10 जांचों में पुष्टि हुई है कि बोस की मौत ताइहोकू (अब ताइवान) में जापानी सैन्य हवाई अड्डे के एक अस्पताल में हुई थी जहां दुर्घटना में गंभीर रूप से जलने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था। ये जांच रिपोर्ट अब नयी दिल्ली में राष्ट्रीय अभिलेखागार में उपलब्ध हैं।

हालांकि, उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मनोज कुमार मुखर्जी की अध्यक्षता वाले आयोग की रिपोर्ट के निष्कर्ष अलग थे। मुखर्जी आयोग केंद्र सरकार द्वारा गठित जांच पैनल में से अंतिम था जिसने नवंबर 2005 में अपनी रिपोर्ट पेश की और रिपोर्ट में कहा गया था कि बोस की ‘‘मौत हो चुकी है’’, हालांकि उनकी ‘‘मौत विमान दुर्घटना में नहीं हुई, जैसा कहा जाता है।

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि ‘‘जापान के मंदिर में रखीं अस्थियां नेताजी की नहीं हैं।’’ हालांकि भारत सरकार ने आयोग के निष्कर्षों को खारिज कर दिया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मंदिर के अधिकारियों ने उनके पास रखे कलश को ठीक से देखने नहीं दिया तथा कम जली हड्डियों में से कुछ अंश डीएनए जांच के लिए देने में आनाकानी की।

नेताजी की 128वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नेताजी के वशंज चंद्र कुमार बोस ने ‘पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कार्यालय और भारत सरकार को विदेशी धरती पर मौजूद नेताजी की अस्थियों को भारत लाने की व्यवस्था के बारे में नेताजी की बेटी प्रोफेसर अनीता बोस और बोस परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा भेजे गए कई पत्रों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘नेताजी स्वतंत्र भारत में लौटना चाहते थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके क्योंकि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह अपमानजनक है कि उनकी अस्थियां अब भी जापान में हैं। 10 जांच रिपोर्टों में इस बात के निर्णायक सबूत हैं कि अस्थियां नेताजी की हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हां अगर सरकार को लगता है कि अस्थियां नेताजी की नहीं हैं, तो इस आशय का एक बयान जारी किया जाना चाहिए। चुप्पी साध लेना इस महान नेता की स्मृति का अपमान है। रेंकोजी में लगभग आठ दशकों से बोस की अस्थियां संरक्षित हैं।

सुभाष चंद्र बोस की वशंज माधुरी बोस का कहना है कि रेंकोजी मंदिर के मुख्य पुजारी रेवरेंड मोचिजुकी के साथ-साथ भारत और जापान की सरकारें ‘‘उस समय अस्थियों के डीएनए परीक्षण के वास्ते पूरी तरह से सहयोग के लिए तैयार थीं और … निश्चित रूप से अस्थियों तक पहुंच के लिए कोई बाधा नहीं उत्पन्न की गई।’’

शोधकर्ता सुमेरु रॉय चौधरी द्वारा लिखित एवं हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘फ्रॉम शैडोज टू लाइट: द ट्रुथ ऑफ नेताजीज मॉर्टल एंड’ की प्रस्तावना में माधुरी ने आरोप लगाया कि मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट में शामिल मंदिर के पदाधिकारियों के मूल पत्र के जापानी से अनुवाद के कुछ हिस्से ‘‘अस्पष्ट रूप से गायब’’ हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ परिवार में हममें से कई लोग इस बात पर सहमत हैं कि नेताजी की मृत्यु 1945 में गंभीर रूप से घायल होने से हुई थी। जो लोग इसके विपरीत सोचते हैं वे अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए निर्णायक सबूत पेश करने होंगे।

लेखक-शोधकर्ता रॉय चौधरी ने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार ने तोक्यो में नवनिर्मित भारतीय दूतावास कार्यालय में अस्थियों को स्थानांतरित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की थी। सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पर कोई काम नहीं हुआ।

नेताजी के वशंज अमिय नाथ बोस के सबसे बड़े बेटे सूर्य कुमार बोस रेंकोजी मंदिर में कई बार जा चुके हैं और इसके मौजूदा पुजारियों से भी बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अस्थियों की वैज्ञानिक जांच में सहयोग करने के लिए पदाधिकारियों को कोई दिक्कत नहीं हैं और वे इसके लिए तैयार हैं।

सूर्य बोस ने कहा, ‘‘किसी भी अन्य भारतीय नेता की तुलना में नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा बार जापान की यात्रा की, लेकिन मैं नहीं कह सकता कि उन्होंने रेंकोजी का दौरा क्यों नहीं किया?

Tags: नेताजी की अस्थियां सौंपने में रेंकोजी के पुजारियों
Previous Post

नोएडा: चीनी नागरिकों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

बहराइच: मुस्लिम मोहम्मद अली मंदिर में सेवा कर पेश कर रहे सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
Next Post

बहराइच: मुस्लिम मोहम्मद अली मंदिर में सेवा कर पेश कर रहे सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group