Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Israel-Hamas के बीच युद्धविराम समझौता रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से होगा लागू

admin by admin
January 18, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

काहिरा, हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम समझौता स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 8.30 बजे से लागू होगा। कतर के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कतर के विदेश मंत्री माजिद अल-अंसारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि युद्धविराम रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे) से प्रभावी होगा, और लोगों को सावधानी बरतने और अधिकारियों के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी।

इससे पहले शनिवार सुबह इजराइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दे दी, जिससे दर्जनों बंधकों की रिहायी हो सकेगी और हमास के साथ 15 महीने से जारी युद्ध रुक जाएगा। उम्मीद है कि इससे दोनों पक्ष अपने सबसे घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे।

युद्ध विराम की खबर के बावजूद, शनिवार को मध्य इजराइल में सायरन बजते रहे। सेना ने बताया कि उसने यमन से दागे गए रॉकेट को निष्क्रिय कर दिया। ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों ने हाल के हफ्तों में अपने मिसाइल हमले तेज कर दिये हैं। समूह का कहना है कि ये हमले गाजा में युद्ध रोकने के लिए इजराइल और पश्चिमी देशों पर दबाव बनाने के लिए है।

गाजा में भी इजराइली हमले भी जारी हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गत दिन कम से कम 23 लोग मारे गए।

युद्ध विराम के पहले चरण के तहत हमास इजराइल की कैद में मौजूद सैकड़ों फलस्तीनियों बंधकों की रिहायी के बदले अगले छह सप्ताह में 33 बंधकों को रिहा करेगा। पुरुष सैनिकों सहित बाकी लोगों को दूसरे चरण में रिहा करेगा और इस बारे में पहले चरण के दौरान बातचीत की जाएगी।

हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्धविराम और इजराइल की पूर्ण वापसी के बिना शेष बंदियों को रिहा नहीं करेगा।

इजराइल के मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित और उसके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा हस्ताक्षरित युद्धविराम योजना के अनुसार, यह आदान-प्रदान रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे) से शुरू होगा।

बंधकों की अदला-बदली के तहत बंधकों के सुरक्षित पहुंचने के बाद इजराइल फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

योजना के अनुसार पहले चरण के दौरान, 33 जीवित और मृत इजराइली बंधकों के बदले में इजराइल करीब 1,900 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इजराइल द्वारा रिहा किये जाने वाले कैदियों में 1,167 गाजा के निवासी हैं लेकिन वे सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमले में शामिल नहीं थे।

पहले चरण में इजराइल के कब्जे वाले गाजा के 19 वर्ष से कम आयु की सभी महिलाओं और बच्चों को मुक्त कर दिया जाएगा।

घातक हमलों के लिए दोषी ठहराये गए सभी फलस्तीनी कैदियों को या तो गाजा या विदेश में निर्वासित कर दिया जाएगा, तथा उनके इजराइल या पश्चिमी तट वापस आने पर रोक लगा दी जाएगी। कुछ का निर्वासन तीन साल का होगा जबकि बाकी हमेशा के लिए निर्वासित होंगे।

समझौते तहत हमास 33 बंधकों को छोड़ेगा। इनमें से तीन महिलाओं को पहले दिन रिहा करेगा, सातवें दिन चार को, तथा शेष 26 को अगले पांच सप्ताह में रिहा करने पर सहमति जताई है।

इजराइल के न्याय मंत्रालय ने 700 से अधिक लोगों की सूची जारी की है, जिन्हें समझौते के पहले चरण में रिहा किया जाना है। मंत्रालय ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से पहले रिहाई शुरू नहीं होगी।

युद्धविराम समझौते के पहले चरण के तहत इजराइली सैनिकों को बफर जोन में वापस लौटना होगा। साथ ही विस्थापित फलस्तीनियों को गाजा शहर और उत्तरी गाजा सहित अपने घरों में लौटने का अवसर मिलेगा।

इस समझौते के अमल के साथ गाजा में बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता पहुंचने की उम्मीद है और बड़ी संख्या में ट्रक राफा सीमा के नजदीक मिस्र में खड़े हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को मिस्र सरकार के दो मंत्री सहायता पहुंचाने तथा घायल मरीजों को निकालने की तैयारियों की देखरेख करने उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप पहुंचे।

Tags: रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से होगा लागू
Previous Post

दुर्ग: सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से RPF ने लिया हिरासत में

Next Post

गाजियाबाद में घर में शॉर्ट सर्किट से आग, चार लोगों की मौत

Related Posts

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
Next Post

गाजियाबाद में घर में शॉर्ट सर्किट से आग, चार लोगों की मौत

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group