ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 16 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।
इन राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ अनबन होने के कारण मन परेशान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव होने के कारण वर्कप्रेशर अधिक रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। गृह कलह से बचें। घर में बहुत शांत होकर चीजों को निपटाएं। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में उन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। वाणी अनियंत्रित न हो। अपनों के साथ सौहार्द रखें।
सिंह राशि
लिखने-पढ़ने में आपकी रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कुतार्किक बातें न करें। शांत होकर चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।








