संभल जिला मुख्यालय के कोतवाली इलाके में स्थित नई सराय के सती मठ मंदिर पर अवैध अतिक्रमण को उप ज़िलाधिकारी (एसडीएम) की निगरानी में बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया, ‘हमें सती मठ मंदिर पर अवैध अतिक्रमण की सूचना मिली थी, जहां नींव भरकर प्लॉट बनाए जा रहे थे। सर्वेक्षण करने के बाद अतिक्रमण को हटा दिया गया और करीब 82 वर्ग मीटर जमीन को मुक्त कराया गया।’
उन्होंने कहा कि भू-माफिया विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


