Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ तीर्थयात्रियों से नकदी लूटने के मामलों में चार गिरफ्तार

admin by admin
January 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा जनपद में वृन्दावन में तीर्थयात्रियों से नकदी व महंगे मोबाइल फोन आदि छीन कर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर भाग जाने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन बदमाशों को मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार रात वृन्दावन के कोतवाली क्षेत्र में गुरुकुल विद्यालय के समीप मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो हजार रुपए, आधार कार्ड व लूट में प्रयुक्त तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इन्होंने ये सामान गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी एक महिला श्रद्धालु से लूटा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थाना छाता के पसौली गांव निवासी सतीश और वृन्दावन की संत कॉलोनी निवासी राजेश के रूप में हुई है। मुठभेड़ में सतीश के पैर में गोली लगी है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने रविवार को दिन में ही इस घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस लगातार जगह—जगह सीसीटीवी में दिखी बिना नंबर की मोटरसाइकिल की तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि उसी समय गुरुकुल पर पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी लिए जाते देख इन लोगों ने अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन ये दोनों पकड़ लिये गये ।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार की एक घटना 8 जनवरी को एक अन्य महिला श्रद्धालु से पर्स छीनकर भागने की हुई थी। वहां भी बिना नंबर की मोटरसाइकिल प्रयोग की गई थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात पवनहंस हैलिपैड से यमुना पुल की ओर जाते हुए दो मोटरसाइकिल सवारों को शक के आधार पर रोकने का प्रयास किया था। लेकिन वे रुके नहीं, उल्टे पुलिस पर ही गोली चला दी ।

एसपी सिटी ने बताया कि इस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों शिवम व मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से मोबाइल फोन, पॉवर बैंक व एक तमंचा, हीरो स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

इन दोनों के खिलाफ गोविंद नगर थाने सहित वृन्दावन, गोवर्धन, जैंत थानों में भी इसी प्रकार की नौ वारदातें दर्ज हैं, जिनमें इनकी तलाश चल रही थी।

Tags: नकदी लूटने के मामलों में चार गिरफ्तार
Previous Post

बरेली में पत्नी से विवाद को लेकर युवक ने किया आत्मदाह

Next Post

सुप्रीमकोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे माफिया ​​​​बबलू श्रीवास्तव की जल्द रिहाई पर विचार करने का दिया निर्देश

Related Posts

मुजफ्फरनगर: जमीन विवाद में चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: जमीन विवाद में चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

August 4, 2026
मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
Next Post

सुप्रीमकोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे माफिया ​​​​बबलू श्रीवास्तव की जल्द रिहाई पर विचार करने का दिया निर्देश

Recent Posts

मुजफ्फरनगर: जमीन विवाद में चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जमीन विवाद में चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार शाम जमीन को लेकर विवाद में गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष और चीनी मिल के निदेशक...

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group