अयोध्या में करोड़ों में बने अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का आखिर ताला कब खुलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 31 अगस्त 2017 वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी की मांग पर एक करोड़ रुपया आवंटित किया था। अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर 2022 में बनकर तैयार हुआ। निर्माण पूर्ण होने के बाद ही सूचना विभाग को सौंप दी गई थी।
2022 से सूचना उपनिदेशक ने बिल्डिंग लाक कर दिया और जिलाधिकारी से संचालन के लिए पूछा, न कोई जवाब! तब से लगा है ताला। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी के प्रयास, योगी जी ज्ञापन देने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का बजट मिला, व बना।
अयोध्या के पत्रकारों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले पत्रकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर बनाया गया था। जिसमे स्टे रूम से लेकर तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया था।
आखिरकार प्रशासन की मनुहार के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर न्याय की गुहार की है। जिसमे 6 जनवरी फैसला आने की उम्मीद है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों का कहना है, त्रिपाठी के प्रयासो से अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर जल्द चालू होने की उम्मीद जगी है।