Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली प्रभाकर राव गिरफ्तार

admin by admin
December 23, 2024
in क्राइम, देश
0

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव (57) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कांकेर के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर राव को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य राव के सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अधिकारियों के मुताबिक, कांकेर पुलिस को पिछले कुछ दिनों से माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर सब जोनल ब्यूरो के वरिष्ठ माओवादी कैडर राव की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर रविवार को अंतागढ़ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर राव को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संभाग के सात जिलों में इस साल अब तक कुल 884 माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सुंदरराज के अनुसार, राव की गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि उत्तर बस्तर क्षेत्र के माओवादी संगठन के एक महत्वपूर्ण कैडर की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में बढ़त मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, “राव 1984 में नक्सल संगठन में पार्टी सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। वह पिछले 40 वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहा था और मौजूदा समय में उत्तर सब जोनल ब्यूरो में रसद आपूर्ति और एमओपीओएस (मोबाइल पॉलिटिकल स्कूल) का प्रभारी था।”

अधिकारियों के अनुसार, राव छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में दर्जनों अपराध में वांछित था। उन्होंने बताया कि वह ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के शीर्ष माओवादी नेताओं का करीबी सहयोगी रहा है और केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) सचिव गणपति का चचेरा भाई है।

अधिकारियों के मुताबिक, राव का माओवादियों के वरिष्ठ नेता बसवा राजू, सीसीएम सचिव के रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू, देवजी उर्फ कुमा दादा, कोसा, सोनू, मल्लाराजा रेड़डी उर्फ संग्राम से करीबी संबंध है। उन्होंने बताया कि राव की पत्नी डिविजनल कमेटी सदस्य राजे कांगे रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी है।

अधिकारियों के अनुसार, राव तेलंगाना के बीरपुर गांव का निवासी है और वह अविभाजित आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश के बालाघाट क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर, कोयलीबेड़ा व मानपुर-मोहला क्षेत्र में सक्रिय रहा है। उन्होंने बताया कि राव ने 2005 से 2007 तक दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी में आपूर्ति टीम और शहरी नेटवर्क से जुड़े कार्य किए थे।

Tags: इनामी नक्सली प्रभाकर राव गिरफ्तार
Previous Post

भदोही: गांजे की पुड़िया घर पहुंचाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Next Post

भोपाल: SUV में सोना और नकदी की जब्ती; ईडी ने पूर्व अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
Next Post

भोपाल: SUV में सोना और नकदी की जब्ती; ईडी ने पूर्व अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

Recent Posts

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

मथुरा के जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2014 में अपनी सास की हत्या के मामले में आरोपी बहू सीता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group