Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के दोषी को फांसी की सजा

admin by admin
December 22, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले की एक अदालत ने घटना के छह माह के अंदर चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के आरोपी को दोषी करार देते हुए शनिवार को फांसी की सजा सुनाई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने आज यहां पीटीआई—भाषा को बताया, ‘‘सत्र परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों और अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनकर प्रकरण में आरोपी विश्वनाथ वंशकार को दोषी करार दिया और घटना को जघन्यतम की श्रेणी में रखते हुए शनिवार को फांसी की सजा सुनाई।’’

एसपी ने घटना के संदर्भ में बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा रेलवे स्टेशन के निकट बाग में 21/22 जून 2024 की रात में चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के उपरांत हत्या कर दी गई थी। उसका शव अगले दिन सुबह क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में विष्णु गुप्ता उर्फ किन्ने की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया था।

एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एसओजी और सर्विलांस समेत पांच टीमों का गठन किया था, और सभी टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्य संकलन करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर दतिया (मध्यप्रदेश) निवासी विश्वनाथ वंशकार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजा था।

उन्होंने बताया कि विवेचक तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने मात्र दस दिन के अंदर विवेचना पूरी कर प्रकरण में भारतीय दण्ड विधान की दुष्कर्म की धारा 376 तथा पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। इसके बाद सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने शनिवार को सजा सुनाई।

एसपी ने कहा कि वाद के त्वरित निपटारे में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बसंत कुमार शुक्ला, विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंह तथा सुनील कुमार मिश्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags: हत्या के दोषी को फांसी की सजा
Previous Post

भदोही: प्रधानाचार्य के साथ मारपीट के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ने अपने लड़ाकू विमान को मार गिराया, दोनों पायलट सुरक्षित

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ने अपने लड़ाकू विमान को मार गिराया, दोनों पायलट सुरक्षित

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group