Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संभल से सपा सांसद पर बिजली चोरी के आरोप में 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना

admin by admin
December 20, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

संभल, बिजली विभाग ने संभल से लोकसभा सदस्य जिया उर रहमान पर बिजली चोरी के आरोप में 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और कथित बिजली चोरी के लिए उनके आवास की बिजली भी काट दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि सांसद के खिलाफ बृहस्पतिवार को विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत बिजली चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किये जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ममलूकुर रहमान बर्क पर भी दीपा सराय इलाके में उनके घर पर निरीक्षण के दौरान सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाने का मामला दर्ज किया गया है।

संभल के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आज भी संभल में बिजली जांच अभियान जारी है। बिजली विभाग ने सांसद पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। उनके आवास की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई है।

पुलिस ने बताया कि सांसद के खिलाफ बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 135 (बिजली की चोरी या बिजली का अनधिकृत उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया।

बिजली विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त उपभोक्ता के मीटर की जांच करने पर यह स्पष्ट हो गया है कि मीटर से छेड़छाड़ करके बिजली चोरी की गई है। बिजली विभाग ने इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच बृहस्पतिवार सुबह बर्क के आवास पर निरीक्षण शुरू किया था।

बर्क उन लोगों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। संभल के कोट गर्वी इलाके में अदालत के आदेश पर मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प में चार स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक (संभल) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया था कि कल सुबह साढ़े सात बजे बिजली विभाग के संतोष त्रिपाठी दीपा सराय में बिजली उपकरणों की जांच कर रहे थे, तभी वह ममलूकुर रहमान बर्क (सांसद के पिता) के घर गए और वहां बिजली उपकरणों की जांच की। इस दौरान ममलूकुर रहमान बर्क ने इंजीनियर वी. के गंगल और अजय कुमार शर्मा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, सरकारी काम में बाधा डाली।

एसपी ने कहा कि बर्क ने इंजीनियर से कहा कि सरकार बदल जाएगी और हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे। इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। बिजली विभाग ने इसका वीडियो भी बनाया है। बिश्नोई ने बताया कि ममलूकुर रहमान बर्क, वसीम, सलमान के खिलाफ नखासा थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सांसद के आवास पर दो-दो किलोवाट के दो कनेक्शन और 10 किलोवाट का सौर पैनल है। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया बताया कि दो दिन पहले उनके घर पर ‘स्मार्ट मीटर’ लगाए गए थे। पिछले छह महीने में मीटर में शून्य यूनिट खपत दिखाई गई।

उन्होंने बताया कि जब परिसर की जांच की गई तो उनके घर पर 16.48 किलोवाट लोड पाया गया। जब उनके दोनों बिजली मीटर लैब में भेजे गए तो एमआरआई जांच में पता चला कि दोनों मीटरों में छेड़छाड़ की गई है।’’

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इंजीनियर अजय शर्मा और वी. के. गंगल ने दावा किया कि सांसद के पिता ने उन्हें धमकाया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, उपयोग और उपकरणों के आधार पर आवश्यकता आठ से 10 किलोवाट के बीच होनी चाहिए।

सांसद का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील कासिम जमाल ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था, ‘‘निवास में चार किलोवाट के दो कनेक्शन, 10 किलोवाट का सौर पैनल और पांच किलोवाट का जनरेटर है। ‘सेटअप’ में दो ‘एयर कंडीशनर’, 6-7 ‘सीलिंग फैन (छत वाले पंखे)’, एक रेफ्रिजरेटर और लाइट शामिल हैं। बिल बहुत कम है क्योंकि यहां परिवार के केवल चार सदस्य रहते हैं – सांसद, उनकी पत्नी, उनकी मां और उनके पिता।

Tags: आरोप में 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना
Previous Post

अमेठी जिले में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Next Post

अमेरिकी कंपनी ने लापता मलेशियाई विमान एमएच370 के बारे में नए सबूत मिलने का किया दावा

Related Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’
अयोध्या

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

August 1, 2026
Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण
अयोध्या

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

August 1, 2026
लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
Next Post

अमेरिकी कंपनी ने लापता मलेशियाई विमान एमएच370 के बारे में नए सबूत मिलने का किया दावा

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group