संभल जिले में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के लिए शुक्रवार को एक मस्जिद के इमाम पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
संभल की उपजिलाधिकारी वंदना मिश्रा द्वारा जारी लिखित आदेश के मुताबिक, एक अनार वाली मस्जिद के इमाम पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के लिए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि इमाम पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई हालांकि उन्हें जमानत दे दी गई है।
आदेश के मुताबिक, इमाम को अगले छह महीनों तक इस तरह के आचरण से दूर रहने का भी निर्देश दिया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। पुलिस ने सभी धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज पूर्व निर्धारित निर्देशों के मुताबिक रखने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस बात पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई कि बाहर लगे लाउडस्पीकर हटाकर धार्मिक स्थलों के परिसर के अंदर रखे जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने कहा था कि सभी धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज पूर्व निर्धारित निर्देशों के मुताबिक रखने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस बात पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई कि बाहर लगे लाउडस्पीकर हटाकर धार्मिक स्थलों के परिसर के अंदर रखे जाएंगे।


