Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच: मोबाइल चलाने से मना करने पर छात्र ने अध्यापक को कक्षा में मारा चाकू

admin by admin
December 13, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच जिले में कक्षा में मोबाइल चलाने से मना करने पर 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अध्यापक को कथित रूप से चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘थाना मोतीपुर अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे में नवयुग इंटर कॉलेज है जहां छात्रों को मोबाइल लाना व इस्तेमाल करना मना है। तीन दिन पहले राजेंद्र प्रसाद नामक अध्यापक ने कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले कुछ लड़कों के मोबाइल अपने पास जब्त कर लिए थे। इस पर छात्र नाराज थे।’

उन्होंने बताया कि आज जब वह शिक्षक छात्रों की हाजिरी ले रहे थे तभी उनमें से एक लड़के ने उनको चाकू मारकर घायल कर दिया जिसके बाद घायल अध्यापक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अध्यापक के परिजन की तहरीर पर एक लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावर छात्र से चाकू बरामद कर उससे पूछताछ की जा रही है।

कुशवाहा ने बताया कि कक्षा व कॉलेज के गलियारों में लगे सीसीटीवी फुटेज तथा छात्रों व स्कूल कर्मियों से की जा रही पूछताछ के आधार पर अगर अन्य छात्रों की संलिप्तता मिली तो उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।

घायल अध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने अस्पताल में संवाददाताओं को बताया, ‘बीते दिनों कुछ बच्चों का मोबाइल जमा किया गया था। हालांकि बाद में सबको उनके मोबाइल वापस कर दिए गये थे लेकिन इस बात को लेकर वे नाराज थे। घटना में तीन छात्र शामिल थे। एक लड़का कटार लेकर आया, दूसरे ने हमला किया तो तीसरे ने उनकी मदद की। अचानक मेरे गले पर हमला हुआ तो मैं कुछ समझ नहीं सका। जब मैंने बचने के लिए उसे हटाया तो उसने मेरे सिर पर वार कर दिया।

Tags: छात्र ने अध्यापक को कक्षा में मारा चाकू
Previous Post

बलिया: मंदिर में भगवान शिव और नंदी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति पर मुकदमा

Next Post

गाजियाबाद के होटल में आटे में थूकते पकड़ा गया नाबालिग, दो गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
Next Post

गाजियाबाद के होटल में आटे में थूकते पकड़ा गया नाबालिग, दो गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group