Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Abu Mohammed al-Golani: सीरिया में बशर अल-असद की करीब ढाई दशक की सत्ता का किया अंत

admin by admin
December 8, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

बेरूत, (एपी) सीरिया के विद्रोही गुट ‘हयात तहरीर अल-शाम’ समूह (एचटीएस) के प्रमुख अबू मोहम्मद अल-गोलानी ने राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल कर दिया। गोलानी ने अपनी सार्वजनिक छवि को फिर से बनाने के लिए कई वर्षों तक काम किया और अलकायदा से दूरी बनाते हुए खुद को बहुलवाद और सहिष्णुता के समर्थक के रूप में पेश किया।

हाल के दिनों में, विद्रोहियों ने उसका उपनाम भी हटा दिया और उसे उसके असली नाम अहमद अल-शरा से संदर्भित करना शुरू कर दिया।

सीरिया की राजधानी दमिश्क में विद्रोहियों के घुसने और राष्ट्रपति असद के देश छोड़कर भागने संबंधी दावों के बीच सरकार गिरने के साथ ही असद परिवार के 50 साल के शासन का रविवार तड़के अप्रत्याशित अंत हो गया और लोगों ने सड़कों पर उतरकर इसका जश्न मनाया।

सीरिया में कई जातीय और धार्मिक समुदाय रहते हैं, जो अक्सर असद के शासन और वर्षों के युद्ध के कारण एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। उनमें से कई लोगों को इस बात की आशंका है कि सुन्नी इस्लामी चरमपंथी सत्ता पर कब्जा कर लेंगे। देश अलग-अलग सशस्त्र गुटों में भी बंटा हुआ है और रूस तथा ईरान से लेकर अमेरिका, तुर्किये और इजराइल तक सभी विदेशी ताकतें अपने प्रभाव का इस्तेमाल करती हैं।

अल-गोलानी (42) को अमेरिका ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है। रविवार को दमिश्क पर हुए हमले के बाद से गोलानी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। लेकिन वह और उसका विद्रोही संगठन एचटीएस एक प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं।

वर्षों तक अल-गोलानी ने सत्ता को मजबूत करने के लिए काम किया। सीरिया के इदलिब प्रांत में उसका वर्चस्व रहा है जबकि देश के ज्यादातर हिस्सों पर असद का ईरान और रूस समर्थित शासन मजबूत दिखाई दे रहा था।

पिछले सप्ताह ‘सीएनएन’ को दिए गए एक साक्षात्कार में उसने कहा था, ‘‘सीरिया को एक संस्थागत शासन प्रणाली की आवश्यकता है, न कि एक शासक द्वारा मनमाने निर्णय लेने की।’’ उसने संभावना जताई कि असद के पतन के बाद एचटीएस को भी भंग कर दिया जाएगा।

अल-गोलानी का अलकायदा से संबंध 2003 से था, जब वह इराक में अमेरिकी सैनिकों से लड़ने वाले चरमपंथियों में शामिल हो गया था। सीरियाई मूल निवासी को अमेरिकी सेना ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन वह इराक में ही रहा। उस दौरान अबू बक्र अल-बगदादी के नेतृत्व में चरमपंथी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक का गठन किया गया।

वर्ष 2011 में सीरिया में असद के खिलाफ जन-विद्रोह के कारण सरकार ने क्रूर दमनात्मक कार्रवाई की और पूर्ण युद्ध की स्थिति पैदा हो गई। अल-गोलानी तब सुर्खियों में आया जब अल-बगदादी ने उसे नुसरा फ्रंट नामक अलकायदा की एक शाखा बनाने के लिए सीरिया भेजा।

वर्ष 2013 में जब सीरिया में गृहयुद्ध तेज हुआ, तो अल-गोलानी की महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ गईं। उसने नुसरा फ्रंट को भंग करने और इसे इराक में अल-कायदा के अभियान में विलय करने संबंधी अल-बगदादी के आह्वान को खारिज कर दिया था।

वर्ष 2021 में, अल-गोलानी ने पीबीएस पर एक अमेरिकी पत्रकार के साथ अपना पहला साक्षात्कार दिया था। एचटीएस प्रमुख ने कहा था कि उसके समूह से पश्चिमी देशों को कोई खतरा नहीं है और उसके खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध अनुचित हैं।

उसने कहा था, ‘‘हां, हमने पश्चिमी नीतियों की आलोचना की है। लेकिन सीरिया से अमेरिका या यूरोप के खिलाफ युद्ध छेड़ने की बात सच नहीं है। हमने यह नहीं कहा कि हम लड़ना चाहते हैं।

Tags: सीरिया में बशर अल-असद की करीब ढाई दशक
Previous Post

Shani Chalisa: 40 दिन लगातार करें शनि चालीसा का पाठ, मिलेगा रुकावटें एवं जीवन में होने वाली एकाएक अनहोनी से छुटकारा

Next Post

Russia’s claim:असद शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण के निर्देश देकर सीरिया से चले गये थे

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

Russia's claim:असद शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण के निर्देश देकर सीरिया से चले गये थे

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group