Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के बाद करीब छह बच्चे छटपटाने लगे, जांच के निर्देश

admin by admin
December 2, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने गए करीब छह बच्चे शनिवार को मिड मील खाने के एक घंटे बाद अचानक छटपटाने लगे, जिनकी प्राथमिक जांच में कोई बीमारी स्पष्ट नहीं हुई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

नवाबगंज तहसील के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बच्चों के विद्यालय में चक्कर खाकर गिरने की सूचना मिली थी। चिकित्सकों की टीम को भेजा गया और अब सभी बच्चे ठीक हैं। एसडीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच करने के लिए खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

ईध जागीर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बच्चों को गला पकड़कर चीखते देख तत्काल मदद के लिए डायल 112 पुलिस बुलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन प्राथमिक जांच में कोई बीमारी स्पष्ट नहीं हुई। ईध जागीर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 117 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुषमा कुमारी ने बताया कि शनिवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया गया था। इसके एक घंटे बाद कक्षा छह की छात्रा शबनूर अचानक बाहर से दौड़ते हुई आई और गला पकड़कर जमीन पर छटपटाने लगी। कुछ ही देर बाद छात्रा दीप्ति, लता, फरीन, सोहेल, इन्द्रजीत व अंजुम भी गले में दर्द और जलन होने की बात कहते हुए रोने लगे।

कुमारी ने बताया कि शिक्षक अलका, सीमा पाठक व सायमा जहरा ने बच्चों को संभालने का प्रयास किया मगर, वे उनकी स्थिति देखकर घबरा गई। मदद के लिए पुलिस बुलाई गई, अभिभावक भी पहुंच गए। छात्रा लता और अंशिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां कुछ देर बाद हालत सामान्य होने पर छुट्टी कर दी गई। अन्य बच्चों को स्वजन दूसरे चिकित्सकों के पास ले गए।

चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि स्कूली बच्चे किसी अफवाह से घिर गए होंगे। अक्सर गांवों में कुछ काल्पनिक कहानियां गढ़ ली जाती हैं। बच्चे उन पर जल्द भरोसा कर लेते हैं। इसके बाद वहम या मानसिक विकार के कारण उन्हें लगता है कि कहानी के पात्र आसपास हैं।

बरेली के जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि बच्चों में शेयर्ड सजेस्टिबल बिहेवियर (सुनकर समझने की प्रवृत्ति ) सामान्य होती है। एक बच्चा अगर डरकर भागा होगा तो दूसरे बच्चे भी डरकर भागे होंगे और सहम गए होंगे, इसलिए बच्चों को कोई बात बताई जाए तो उसके बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए, इससे वह भयभीत नहीं होते हैं।

प्रधानाध्यापक सुषमा कुमारी ने बताया कि बच्चों की तबीयत ठीक है, संभवत: किसी अफवाह से वे डर गए होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. अमित कुमार ने बताया कि दो छात्राओं को उपचार के लिए लाया गया था और वे बेहद घबराई हुई थीं, मगर, उन्होंने कोई कारण नहीं बताया।

Tags: छह बच्चे छटपटाने लगे
Previous Post

वाराणसी: गैस एजेंसी से 147 सिलेंडर लेकर बदमाश फरार, सपा प्रमुख ने साधा निशाना

Next Post

कर्नाटक में दुर्घटना में पहली पोस्टिंग पर ज्वॉइन करने जा रहे आईपीएस अधिकारी की मौत

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post

कर्नाटक में दुर्घटना में पहली पोस्टिंग पर ज्वॉइन करने जा रहे आईपीएस अधिकारी की मौत

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group