अयोध्या, भाजपा महानगर के महामंत्री व पूर्व पार्षद राजकुमार सिंह ‘राजू’ का गुरुवार को हार्ट-अटैक के कारण निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे।
उनकी निधन का समाचार मिलते ही वजीरगंज जप्ती स्थित निवास पर विभिन्न राजनैतिक, अन्य लोगो की भीड़ जुट गयी। गुरुवार की शाम स्वाथ्य खराब होने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में 9:45 पर भर्ती कराया गया था।
शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार जमथरा घाट पर भारी भीड़ के साथ शोकाकुल माहौल में भतीजे शिवम् ने मुख्निग दी।
कल भाजपा के पुराना पार्टी कार्यालय सिविल लाइन अयोध्या में 12:00 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित है आप सबसे निवेदन है पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए आवश्यक पहुंचे।








