Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नवीनतम कोविड बूस्टर (टीका) होगा शीघ्र उपलब्ध, क्या मैं पात्र हूं? क्या मुझे लगवाना चाहिए?

admin by admin
November 18, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

(द कन्वरसेशन) ऑस्ट्रेलिया के ‘थेरेप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए)’ ने हाल में एक नए कोविड बूस्टर (टीके) को मंजूरी दी है। यह टीका फाइजर द्वारा विकसित किया गया है और यह ओमिक्रॉन के जेएन.1 उपसंस्करण ( सब वेरियेंट ) को निशाना बनाता है।

यह कोविड टीकों का पांचवां संस्करण है, जिसे तेजी से अपना स्वरूप बदल रहे सार्स-कोव-2 नामक वायरस से निपटने के लिए नियमित रूप से अद्यतन किया गया है।

परंतु, महामारी के लगभग पांच साल बाद आप सोच रहे होंगे कि हमें एक और तरह के कोविड बूस्टर की ज़रूरत क्यों है? और क्या हमें अब भी बूस्टर की जरूरत है? यहां पर गौर करने वाली बातें बताई गई हैं।

‘स्पाइक’ प्रोटीन को निशाना बनाना

फाइजर का जेएन.1 बूस्टर (और मॉडर्ना का, लेकिन टीजीए ने उसे इस चरण में मंजूरी नहीं दी है) एमआरएनए तकनीक पर आधारित है। यह हमारी कोशिकाओं को एक विशिष्ट प्रोटीन बनाने का निर्देश देती है – इस मामले में सार्स-कोव-2 का स्पाइक, वायरस की सतह पर एक ऐसा प्रोटीन है जो इसे हमारी कोशिकाओं से जुड़ने की अनुमति देता है।

यह प्रतिरक्षा प्रणाली को एंटीबडीज के निर्माण में मदद पहुंचाता है जो स्पाइक प्रोटीन को पहचानती है और उसे हमारी कोशिकाओं में घुसने रोकती है।

टीकाकरण और पिछले संक्रमणों (जिसे प्रतिरक्षा दबाव कहा जाता है) से हमारी मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं के जवाब में, सार्स-कोव-2 ने महामारी के दौरान अपना रूप बदलना जारी रखा, उसने अपने स्पाइक प्रोटीन के आकार को संशोधित किया है ताकि हमारे एंटीबॉडी कम प्रभावी हो जाएं।

हाल ही में हमने जेएन.1 समेत ओमिक्रॉन के कई उप-संस्करण देखे हैं। अगस्त 2023 में जेएन.1 का पता पहली बार चला था, इसलिए इस ओमिक्रॉन उप-संस्करण ने कई अन्य उप-संस्करणों को जन्म दिया है, जैसे केपी.2 (जिसे फ्लर्ट के नाम से जाना जाता है), केपी.3 (जिसे फ्लूक के नाम से जाना जाता है) और जेडईसी।

स्पाइक प्रोटीन 1,273 ‘अमीनो एसिड’ से बना होता है, जो कुछ हद तक आणविक निर्माण सामग्री जैसा होता है। स्पाइक प्रोटीन में उत्परिवर्तन से अलग-अलग अमीनो एसिड बदल जाते हैं।

कुछ ‘अमीनो एसिड’ एंटीबॉडी को स्पाइक प्रोटीन से बांधने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसका मतलब है कि बदलाव वायरस को पहले के संस्करण पर बढ़त दे सकते हैं, जिससे उसे हमारी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचने में मदद मिलती है।

वैज्ञानिक इन बदलावों के साथ तालमेल बनाए रखने के प्रयास में कोविड वैक्सीन को अद्यतन करते रहते हैं। वैक्सीन का “स्पाइक” आपको संक्रमित करने की कोशिश कर रहे वायरस की सतह पर मौजूद स्पाइक प्रोटीन से जितना बेहतर मेल खाता है, आपको उतनी ही बेहतर सुरक्षा मिलने की संभावना है।

इसलिए किसे टीका लेना चाहिए और कब

वायरस के उत्परिवर्तन से निपटने के लिए टीकों को अद्यतन करना कोई नई अवधारणा नहीं है। फ्लू के टीके के लिए यह 1950 के आसपास से ही हो रहा है।

हम सर्दी जुकाम और फ्लू के मौसम से पहले हर साल फ्लू का टीका लगवाने के आदी हो चुके हैं। लेकिन, इन्फ्लूएंजा के विपरीत, कोविड अभी इस वार्षिक मौसमी चक्र में नहीं आया है। कोविड संक्रमण की लहरों की आवृत्ति में उतार-चढ़ाव होता रहा है, समय-समय पर नई लहरें आती रहती हैं।

कोविड फ्लू से भी अधिक संक्रामक है, जो एक और चुनौती पेश करता है। हालांकि संख्याएँ अलग-अलग हैं, जेएन.1 के लिए प्रजनन संख्या (आरओ यानी एक व्यक्ति कितने लोगों को संक्रमित करेगा) का एक रूढ़िवादी अनुमान पांच है। इसकी तुलना मौसमी फ्लू से करें जिसका आरओ लगभग 1.3 है। दूसरे शब्दों में, कोविड फ्लू से चार गुना ज़्यादा संक्रामक हो सकता है।

कोविड टीकाकरण (या पिछले संक्रमण) से होने वाली प्रतिरक्षा भी उसके बाद के महीनों में कम होने लगती है। इसलिए कुछ अधिक संवेदनशील लोगों के लिए वार्षिक कोविड बूस्टर पर्याप्त नहीं माना जाता है।

पैंसठ से 74 वर्ष की आयु के बुजुर्गों के लिए हर 12 महीने में एक बूस्टर की सिफारिश की जाती है, लेकिन वे हर छह महीने में एक खुराक के लिए पात्र हैं।

पचहत्तर साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए, हर छह महीने में एक खुराक की सिफारिश की जाती है। अठारह से 64 वर्ष आयु के लोग हर 12 महीने में एक खुराक के पात्र हैं, बशर्ते उनमें गंभीर प्रतिरक्षा की कमी न हो।

Tags: क्या मैं पात्र हूं?
Previous Post

Anmol Bishnoi Arrested : लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में गिरफ्तार

Next Post

महाराष्ट्र में भाजपा के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे पर कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का हमला

Related Posts

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
Next Post

महाराष्ट्र में भाजपा के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे पर कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का हमला

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group