Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अलीगढ़: युवकों ने ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ का प्रयास; विरोध करने पर पति को पीटा

admin by admin
November 14, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

अलीगढ़, एक नवविवाहिता ने आरोप लगाया है कि जब वह और उनके पति दिल्ली से अलीगढ़ लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें प्रताड़ित किया और उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अलीगढ़ में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि घटना मंगलवार रात की है। इसमें पीड़िता ने दावा किया कि जब उनके पति ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने दोनों की बेल्ट से पीटा।

पीड़ित महिला ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अन्य यात्रियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन घबराए अन्य यात्री भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आए।

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी जीतू को शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने दावा किया है कि जब वह और उनके पति अलीगढ़ में ट्रेन से उतर गए तो उनके परिवार के सदस्य उन्हें लेने आए थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में भी बदमाशों ने उनके पति को पीटना जारी रखा।

महिला ने कहा कि जब वह चिल्लाने लगी तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी उनके पति को गोली मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि अलीगढ़ में तैनात जीआरपी के जवानों ने शुरुआत में उनकी गुहार पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जल्द ही परिवार के सदस्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के कुछ वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार रात ट्रेन में हुई घटना ‘‘राज्य में बढ़ती अराजकता का दिखाती है,उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाली ट्रेन के डिब्बे में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

जीआरपी के क्षेत्राधिकारी (इटावा क्षेत्र) उदय प्रताप सिंह ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नामजद लोगों में से एक जीतू को घटना के कुछ घंटों बाद (मंगलवार देर शाम) रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य नामजद आरोपी महेश और अज्ञात आरोपी फरार हैं और उनके पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।

Tags: विरोध करने पर पति को पीटा
Previous Post

पीसीएस-प्री की परीक्षा पहले की तरह आयोजित करेगा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, आरओ एआरओ की परीक्षा टली

Next Post

बदायूं में पारिवारिक झगड़े के बाद पति ने पत्नी को मार डाला

Related Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
Next Post

बदायूं में पारिवारिक झगड़े के बाद पति ने पत्नी को मार डाला

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group