अयोध्या, नेशनल हाई-वे मेंटनेंस विभाग की खामियो का खामियाजा भुगत रहे है। लखनऊ से अयोध्या आने वाले वाहन रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ -अयोध्या मार्ग तारकोल की सडक बनाने मे वाहनो के आवागमन को सुचारु रूप वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने से लगभग चार घंटो से वाहनो का जाम लगा हुआ है।
रोडवेज एम्बुलेंस छोटे चार पहिया कुछ वाहन जाम मे फंसे डिवाडर फांद कर निकलने का प्रयास अवश्य करते दिखाई दे रहे।
लेकिन कामयाबी नही मिलने पर बीच मझधार डिवाइडर के बीच फंसकर प्रशासन की खामियो का रोना रो रहे है। लेकिन लगभग चार घंटे बाद भी जाम से राहत मिलने के आसार नही दिखाई दे रहे।
दो से तीन किमी का जाम प्रशासन तथा एनएचआई की सूझबूझ पर सवालिया निशान खडे कर रहे हैं।


